HEALTH; मेकाहारा के पेंईग वार्ड में लगेंगे एसी., गर्मी में मिलेगी मरीजों को राहत

0 कमिश्नर डाॅ. अलंग की अध्यक्षता में हुई प्रबंध कार्यकारणी समिति की बैठक

रायपुर, रायपुर संभाग आयुक्त डाॅ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय और चिकित्सालय के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट और प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। संभाग आयुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मरीजों के लिए पेईंग वार्ड में ए.सी. लगाए जाए। उन्होंने महाविद्यालय सहित अस्पताल में मशीनों से होने वाली जांच के लिए जल्द शुल्क निर्धारण करने पर भी चर्चा की।

कमिश्नर डाॅ. अलंग ने स्वीकृति प्राप्त आवश्यक उपकरणों की खरीदी करने के निर्देश दिए है। संभाग आयुक्त ने चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट प्रावधानों, कुशल, अर्ध-कुशल, अकुशल श्रमिकों के ई.पी.एफ. राशि जमा करने, लेक्चर हाॅल 6 व 7 के निर्माण एवं उन्नयन कार्य, स्किल लैब के उन्नयन कार्य, सीनियर रेसीडेंट के संविदा वेतनमान के निर्धारण, संविदा चिकित्सा शिक्षकों के वेतन विसंगति समेत 10 प्रमुख एजेंडे पर चर्चा की। डाॅ. अलंग ने सभी प्रशासनिक कार्यों को समय सीमा निर्धारित कर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…