HEATWAVE; छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! राजनांदगांव सबसे गर्म,राजधानी- रायगढ समेत कई इलाकों में लू चलने का अलर्ट

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महिने में ही जून वाली गर्मी पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और भी कड़े होंगे. अगले चार दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है. यानी जो शहर अभी 40 डिग्री के आसपास हैं, वहां पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. 

इन तीन संभागों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से प्रदेश के तीन संभागों, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना है. फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है और आने वाले दो दिनों तक बारिश की कोई गुंजाइस नहीं है. प्रदेश में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिस वजह से छत्तीसगढ़ में तपिश और बढ़ने वाली है.

राजनांदगांव सबसे गर्म, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

प्रदेश में बुधवार को राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।राजधानी रायपुर एवं रायगढ में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी से दिन के समय जनजीवन प्रभावित होने लगा है और लोग तेज धूप से बचने के उपाय करते दिख रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकलते नजर आए।

सरगुजा में पारा कम

वहीं दूसरी ओर, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दिन और रात के तापमान में यह बड़ा अंतर मौसम के अस्थिर पैटर्न को दर्शाता है। तापमान में इस तरह का उतार-चढ़ाव प्रदेश में बदलते मौसमीय प्रभावों की ओर संकेत करता है, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक जबकि दिन में तेज गर्मी महसूस की जा रही है।

हीटवेव का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक प्रति चक्रवात कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर सक्रिय है, जबकि एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से कोमोरिन तक फैली हुई है। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। कुछ क्षेत्रों में हीटवेव या हीटवेव जैसी स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी में गर्मी बढ़ने के आसार

राजधानी रायपुर में मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। आने वाले दिनों में हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो सकती है, ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MONSOON; इस बार मानसून सामान्य, कम बारिश की संभावना,मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी से किसानों की बढ़ी टेंशन

    नई दिल्ली,  भारतीय मौसम विभाग ने एक नई भविष्यवाणी की है जिसके तहत 2026 में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक इस…

    WEATHER; हवा-पानी से वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ी, महुआ फूल और इमली पार असर

    जगदलपुर, बस्तर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन इस बदलाव ने किसानों और वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……