ACCIDENT; रायपुर-बिलासपुर हाई-वे पर हिट एंड रन, ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार समेत कइयों को रौंदा, 3 की मौत

रायपुर, रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हिट एंड रन की दुर्घटना हो गई, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. यहां तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने भूमिया गांव के पास तीन मोटरसाइकिल सवारों और पैदल जा रहे राहगीरों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक और घायल भूमिया गांव के निवासी थे, जो रायपुर से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने अलग-अलग स्थानों पर पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर पैदल चल रहे लोगों को कुचलता चला गया. हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

बाइक सवारों को घसीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर चालक ने कई मीटर तक बाइक सवारों को अपने वाहन में घसीटा, जिससे घटनास्थल पर ही घनाराम यदु, लक्ष्मी शंकर यदु और देवेंद्र निषाद की बेहद दर्दनाक मौत हो गई. इसके बाद सड़क किनारे पैदल चल रहे ओमप्रकाश निषाद और अश्वनी साहू को भी वाहन ने चपेट में ले लिया. दोनों को गंभीर अवस्था में सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर देहात क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया और ग्रामीणों से पूछताछ कर हादसे से जुड़े अहम सुराग जुटाए. ग्रामीणों द्वारा बताए गए वाहननंबर के आधार पर पुलिस ने आसपास के जिलों में नाकेबंदी कराई. पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि आरोपी वाहन चालक को सिमगा से आगे वाहन समेत पकड़ लिया गया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. फिलहाल तिल्दा थाना पुलिस ने वाहन चालक को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद भूमिया गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा