CRIME; रेल यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले चार किन्नर गिरफ्तार, बेटिकिट मामला भी बना

राजनांदगांव, रेल यात्रियों को बेवजह परेशान कर उनसे अवैध वसूली करने वाले चार किन्नरों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल ने की. दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब द.पु.म.रे. नागपुर के निर्देशन व मार्गदर्शन में रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ-साथ गाड़ियों में यात्रियों को परेशान कर अवैध वसूली करने वाले किन्नरो के विरूद्ध रेसुब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर लगातार अभियान जारी है .

इसी क्रम मे 29 जनवरी को रेल मदद के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 22816 बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे के जनरल कोच में कुछ किन्नर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे हैं. प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में तत्काल शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया, जिन्होंने अपना नाम रोमेश कुमार बताया तथा बताया कि वे अपने परिवार के साथ गोंदिया से रायपुर की यात्रा कर रहे हैं.

सूचना की गंभीरता को देखते हुए, गाड़ी के राजनांदगांव स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर आगमन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव द्वारा उप निरीक्षक के. प्रसाद एवं स्टाफ के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त जनरल कोच की जांच की गई.

जांच के दौरान कोच में घूम-घूमकर अवैध रूप से पैसे मांग रहे चार किन्नरों मधु किन्नर, गुरु सोनाली, (27 वर्ष), सोनाली किन्नर, पति अजय बैरागी (42 वर्ष) काजल किन्नर गुरु सोनाली (35 वर्ष) तथा दिल्लू किन्नर गुरु सोनाली (27) वर्ष सभी निवासी उरला / कुर्ला, नगर, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग को उतारकर पोस्ट जांच हेतु रेल सुरक्षा राजनांदगांव लाया गया. चारों को बिना टिकट पाकर कार्यरत टीटी को मेमो देकर चारों से ईएफटी टिकट बनाया गया.

  • Related Posts

    SC; हिरासत में मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI करेगी जांच, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 25 लाख का मुआवजा…

    नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय श्रवण की हिरासत में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपने का आदेश दिया है। इसके साथ छत्तीसगढ़  सरकार…

    COURT; राजधानी के तीन युवकों की हत्या मामले में एक साल बाद कोर्ट का फैसला, पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा

    धमतरी,छत्तीसगढ के धमतरी जिले के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने करीब एक साल बाद अपना फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम ने मामले में 8 आरोपियों में…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार