HMPV;अस्पतालों में भीड़, शमशानों में जगह नहीं… क्या नए वायरस से चीन में स्टेट इमरजेंसी लगी?

नई दिल्ली, याद करिए साल 2019 में चीन में कोविड 19 की शुरुआत हुई थी. इस वायरस ने ऐसा कोहराम मचाया था कि पूरी दुनिया थम गई थी. कोविड-19 के बाद अब चीन में कई खतरनाक वायरस का आगमन हो चुका है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अस्पताल में लोगों की भीड़ है, श्मशान घाट में भी भीड़ लगी है. ऐसे में हम सबके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर ये वायरस क्या है? कोविड 19 से कितना खतरनाक है?

चीन कोविड-19 महामारी के पांच साल बाद ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के प्रकोप से निपट रहा है.  रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वायरस तेजी से फैल रहा है, कुछ का दावा है कि अस्पताल और शवदाहगृह भरे पड़े हैं. ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में भीड़ भरे अस्पताल दिखाई दे रहे हैं, जिसमें कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस फैल रहे हैं.

HMPV बिल्कुल कोविड 19 की तरह

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में स्टेट इमरजेंसी लगी हुई, हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. देखा जाए तो HMPV बिल्कुल कोविड 19 की तरह ही है. इसके लक्षण और प्रसारित होने के तरीके लगभग समान ही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारी इस पर पैनी नजर बनाए हुए हैंसोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें साक्ष्य के तौर पर प्रसारित हो रही हैं. SARS-CoV-2 नाम के एक्स यूज़र ने कुछ वीडियोज को शेयर किए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे अस्पतालों में भीड़ लगी हुई है. लोग इलाज के लिए भागदौड़ कर रहे हैं.

मामले की गहनता से जांच

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, चीन के डीजीज कंट्रोल ऑथोरिटी ने शुक्रवार को बताया कि हम लोग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं. विभाग ने बताया कि शुरुआत में न्यूमोनिया के लक्षण जैसे दिख रहे हैं. हालांकि हमलोग हर तरीके से इस पर निगरानी रख रहे हैं. इस बार स्थिति कोविड 19 जैसी नहीं होगी.

16-22 दिसंबर के बीच इंफेक्शन बढ़ा

चीन की सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने रिपोर्ट में कहा कि इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है. 16-22 दिसंबर के बीच इंफेक्शन बढ़ा है. इसकी जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. सर्दियों के दिनों में चीन में अक्सर ऐसे मामले आते रहते हैं, जिससे लोगों को चिंता होती है. 

  • Related Posts

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 152 और कोरोना के 2 केस, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बोले- पैनिक होने की जरूरत नहीं

    रायपुर,  प्रदेश में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा-ए एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के 31 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक प्रदेश में स्वाइन…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी