US; अमेरिका में बनाऊंगा नई पार्टी… डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में उतरे एलन मस्क, वन बिग ब्यूटीफुल बिल पर सीधी चुनौती

वॉशिंगटन, एलन मस्क ने अपना नया राजनीतिक दल ‘अमेरिका पार्टी’ बनाने की बात कही है। मस्क ने कहा है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ अमेरिकी संसद में पास हुआ तो वह अगले ही दिन नई सियासी पार्टी का ऐलान कर देंगे। मस्क ने ट्रंप के इस बिल की आलोचना करते हुए इसे कर्ज और गुलामी वाला विधेयक बताया है। फिलहाल सीनेट में डोनाल्ड ट्र्न्प के ‘वन बिग, ब्यूटीफुल बिल’ पर बहस चल रही है। यह बिल डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मस्क के बीच तनातनी की वजह बना हुआ है।

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ये विधेयक पास होता है तो संसद के हर उस सदस्य को शर्म आनी चाहिए, जिसने सरकारी खर्च को कम करने के लिए अभियान चलाया और फिर इतिहास में सबसे बड़ी ऋण वृद्धि के लिए वोट किया। मुझे लगता है कि इस विधेयक के पारित होने के बाद देश में एक नई राजनीतिक पार्टी की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि बिग ब्यूटीफुल बिल के समर्थक नेता अगले साल प्राइमरी चुनाव हार जाएंगे।

अमेरिकी लोगों को चाहिए राजनीतिक विकल्प

मस्क ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘अगर यह बेहूदा विधेयक पारित हो जाता है तो अगले ही दिन अमेरिका पार्टी का गठन किया जाएगा। हमारे देश को डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के विकल्प की आवश्यकता है ताकि लोगों की आवाज सुनी जा सके।’ वन बिग, ब्यूटीफुल बिल को सीनेट 4 जुलाई की समय सीमा से पहले पारित करने की कोशिश कर रही है। वन बिग, ब्यूटीफुल बिल ट्रंप के एजेंडे का एक अहम हिस्सा है।

एलन मस्क ने चुनाव प्रचार में डोनाल्ड ट्रंप की जमकर मदद की थी। ट्रंप के हर कार्यक्रम में मस्क उनके साथ दिखते थे। चुनाव जीतने के बाद ट्रंप प्रशासन में मस्क को दक्षता विभाग का नेतृत्व करने के लिए चुना था। हालांकि कुछ महीनों में ही दोनों के संबंधों में दरार आ गई। दोनों के बीच वन बिग, ब्यूटीफुल बिल पर विवाद अब खुलकर ना सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया के सामने आ गया है।

क्‍या है वन बिग ब्यूटीफुल बिल ?

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क में विवाद की वजह बना ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ टैक्स कटौती, सेना का बजट बढ़ाने और अवैध प्रवासियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन के लिए खर्च बढ़ाने से जुड़ा है। इस खर्च के बढ़ने का असर देश का स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है। इस बिल का मस्‍क शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। वहीं ट्रंप किसी भी सूरत में इस बिल को कानून बनाना चाहते हैं।

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    POLITICS; नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास ने कहा- कांग्रेस के काफिले से सुरक्षा हटाना महज लापरवाही नहीं, सुनियोजित साजिश

    0 झीरम मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म डीजीपी-एसपी तक को दी काफिले की खबर, फिर संवेदनशील रूट से सुरक्षा बल किसने हटाए..? रायपुर,  छत्तीसगढ़…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती