JOB; ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक करेंगे नौकरी, इस कंपनी से जुड़ेंगे, इतनी मिलेगी सैलरी?

नई दिल्‍ली,  ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अब वॉल स्ट्रीट में वापसी करने वाले हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर के रूप में शामिल होंगे। यह जुलाई 2024 के आम चुनाव के बाद सुनक का पहला बड़ा प्रोफेशनल कदम है। सुनक के लिए यह भूमिका एक तरह से घर वापसी है। उन्होंने 2001 से 2004 के बीच गोल्डमैन सैक्स में एक समर इंटर्न और जूनियर एनालिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, अब वह फर्म के नेतृत्व और ग्राहकों को भू-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सलाह देंगे। सुनक ने 2024 के आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की हार के बाद राजनीति से दूरी बना ली थी। अब वह गोल्डमैन सैक्स में नई भूमिका निभाएंगे। साथ ही ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी काम करेंगे।

ऋषि सुनक को गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर बनाया गया है। गोल्डमैन सैक्स के सीईओ डेविड सोलोमन ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया, ‘मैं ऋषि का गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर के रूप में स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं।’ उन्होंने कहा कि सुनक गोल्डमैन के अधिकारियों के साथ मिलकर ग्राहकों को भू-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सलाह देंगे। वह दुनिया भर में कंपनी के लोगों के साथ समय बिताएंगे और सीखने और विकास की संस्कृति में योगदान करेंगे।

हार के बाद पहली बड़ी भूमिका

राजनीतिक हार के बाद सुनक की यह पहली बड़ी भूमिका है। सुनक अभी भी रिचमंड और नॉर्थएलर्टन से सांसद हैं। 2024 के आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की हार के बाद वह ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर रहे। 2019 में पार्टी को 365 सीटें मिली थीं, लेकिन 2024 में सिर्फ 121 सीटें ही मिल पाईं। यह पार्टी का एक सदी में सबसे खराब प्रदर्शन था। चुनाव के नतीजे आने के बाद सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था।

ऋषि सुनक अक्टूबर 2022 से जुलाई 2024 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने लिज ट्रस के छोटे कार्यकाल के बाद पद संभाला था। उनके कार्यकाल में ब्रिटेन को आर्थिक तनाव, औद्योगिक अशांति और बढ़ते वैश्विक तनाव का सामना करना पड़ा। जुलाई 2024 में स्‍नैप इलेक्‍शन कराने का उनका फैसला गलत साबित हुआ। लेबर पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली और उनका नेतृत्व खत्म हो गया।

इस साल की शुरुआत में सुनक ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी भूमिकाएं स्वीकार की हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस कार्यकाल के बाकी समय के लिए संसद में बैकबेंचर के रूप में काम करते रहेंगे।

अरबों के माल‍िक हैं सुनक

संडे टाइम्स रिच लिस्ट के अनुसार, सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की कुल संपत्ति 64 करोड़ पाउंड है। उनकी ज्यादातर संपत्ति इन्‍फोसिस में मूर्ति की हिस्सेदारी से आती है। इन्‍फोसिस दिग्‍गज भारतीय टेक कंपनी है, जिसे अक्षता के पिता नारायण मूर्ति ने शुरू किया था। फाइनेंशियल टाइम्स ने बताया कि सुनक गोल्डमैन सैक्स से होने वाली अपनी कमाई को रिचमंड प्रोजेक्ट को दान करेंगे। यह एक चैरिटी है। इसे उन्होंने और उनकी पत्नी ने ब्रिटेन में न्‍यूमरेसी स्किल्‍स को बेहतर बनाने के लिए स्थापित किया है। 2004 में गोल्डमैन सैक्स छोड़ने के बाद सुनक ने हेज फंड TCI में काम किया। इसकी स्थापना अरबपति क्रिस हॉन ने की थी। बाद में उन्होंने थेलमी पार्टनर्स में भी काम किया। 2015 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया।

कितनी मिलेगी सैलरी?

गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर की सैलरी का कोई निश्चित सार्वजनिक आंकड़ा नहीं होता है, खासकर जब यह पोस्‍ट ऋषि सुनक जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्ति के लिए हो। ये भूमिकाएं बहुत विशिष्ट होती हैं और वेतन कई फैक्‍टर्स पर निर्भर करता है। हालांकि, अन्य पूर्व राजनेताओं के कुछ उदाहरण मिलते हैं जिन्होंने निजी क्षेत्र में इसी तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। उदाहरण के लिए टोनी ब्लेयर (ब्रिटेन के पूर्व पीएम) ने जेपी मॉर्गन चेज में एक सीनियर एडवाइजर के रूप में 25 लाख पाउंड (लगभग 29 करोड़ रुपये) सालाना कमाए थे। एलिस्टेयर डार्लिंग (पूर्व वित्त मंत्री) ने मॉर्गन स्टेनली में लाखों पाउंड पाए थे। यह दर्शाता है कि ऐसे पद बहुत आकर्षक होते हैं। इस तरह गोल्डमैन सैक्स में ऋषि सुनक जैसे सीनियर एडवाइजर की सैलरी बहुत अधिक होगी। यह मुमकिन कि लाखों पाउंड या डॉलर सालाना हो।

  • Related Posts

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    ELECTION; नगरीय निकाय चुनाव पर फोकस, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस ने नगर निगम से लेकर पंचायत तक पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी