IFS; वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल,आईएफएस अफसर विवेकानंद, गुरुनाथन, प्रियंका को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है. 27 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, आईएफएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह (2009 बैच) को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है. वे वर्तमान में अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर में क्षेत्र संचालक के रूप में कार्यरत हैं. वहीं विवेकानंद झा (2009 बैच) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ वन संरक्षक, FMIS मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

सतोविशा समाजदार (2010 बैच) को अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान, विस्तार एवं एफआरटीआई), रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है. साथ ही, गुरुनाथन एन. (2012 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इनके अलावा आईएफएस अधिकारी प्रियंका पाण्डेय (2012 बैच) को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर का दायित्व सौंपा गया है. राज्य सरकार ने यह सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश तक के लिए की हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSSB; कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर, आकस्मिक परीक्षाओं के लिए तीन विशेष तारीख तय

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में विभिन्न विभागों में भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा…

    FOREST; वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा- बस्तर में बाघ के खाल की तस्करी की CBI करेगी जांच, वन्यजीव तस्करी पर बड़ा एक्शन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। आज दोपहर प्रेस वार्ता में वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि बस्तर में वन्यजीव बाघ के खाल…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती