IGKV; कृषि महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर पूर्व अधिष्ठाताओं एवं पूर्व छात्रों का सम्मान 22 मई को, वार्षिक समारोह और छात्र संघ शपथ ग्रहण भी होगा

रायपुर, कृषि महाविद्यालय, रायपुर द्वारा महाविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर 22 मई को दोपहर 02 बजे से वार्षिक समारोह, छात्र संघ शपथ ग्रहण, पूर्व अधिष्ठाता सम्मान तथा पूर्व छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कृषक सभागार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल के मुख्य अतिथ्य में आयोजित महाविद्यालय स्थापना दिवस समारोह से होगी। इसके पश्चात नवगठित छात्र संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें वे छात्र हित, अनुशासन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे।
इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर के पूर्व  अधिष्ठाताओं  का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यकाल में महाविद्यालय को शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले महाविद्यालय के पूर्व छात्रों (Alumni) का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वार्षिक समारोह में कृषि महाविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी, जो महाविद्यालय की प्रतिभा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक समृद्धि का परिचय देंगी। महाविद्यालय परिवार ने सभी प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं अतिथियों से इस गरिमामय आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MANGO; कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव 29 मई से,ढ़ाई सौ देशी-विदेशी किस्मों का प्रदर्शन

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29, 30 एवं 31 मई को कृषि महाविद्यालय…

    CONVOCATION; राज्यपाल बोले- नए कृषि अनुसंधानों और नवाचारों से कृषि स्नातक बन सकते हैं देश की तरक्की में भागीदार

    0 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में 1800 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधि, 13 स्वर्ण, 07 रजत एवं 02 कांस्य पदक वितरित रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…