IGKV; कृषि महाविद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया,’बजट क्वेस्ट 2026′ में हुआ चयन

रायपुर, कृषि महाविद्यालय, रायपुर के दस छात्र-छात्राओं का चयन भारत सरकार के माय भारत युवा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित “बजट क्वेस्ट 2026” *(MY Bharat Budget Quest 2026)* प्रतियोगिता के राष्ट्रीय चरण हेतु हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 एवं 13 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT),नया रायपुर में आयोजित होगी, जिसमें देशभर से चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे।

चयनित प्रतिभागियों में प्रतीक झा, प्रवीण कुमार राजवाड़े (सभी बी.एससी. कृषि तृतीय वर्ष), किंजल पंड्या, अनुष्का चौरसिया, भावी रात्रे (सभी बी.एससी. कृषि चतुर्थ वर्ष), बादल कुजूर (एम.एससी.कृषि अंतिम वर्ष), प्रिया गरहेवाल, शतविशा नायक, काजल वर्मा, विशलक्ष्मी चौबे (पीएच.डी.कृषि पूर्व एवं अंतिम वर्ष) के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, तार्किक सोच एवं विश्लेषणात्मक क्षमता के आधार पर यह सफलता अर्जित की है।
इन विद्यार्थियों का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, तीक्ष्ण समझ तथा प्रतियोगिता के पूर्व चरणों में उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है। वे सभी अब विशिष्ट फाइनलिस्टों के एक समूह में शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं की आवाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। फाइनलिस्ट के रूप में, उन्हें उच्च-स्तरीय संवाद में भाग लेने का एक अनूठा एवं प्रतिष्ठित अवसर प्राप्त होगा, जहाँ वे राष्ट्रीय मंच पर अपने विचारों और दृष्टिकोण का योगदान देंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STATUE; संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की विशाल प्रतिमा का अनावरण 14 को करेंगे सीएम साय

    0 मुख्यमंत्री से मिले बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह के पदाधिकारी रायपुर, शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ, बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री…

    NSS; सलाहकार समिति की बैठक में स्वयं से पहले आप के मूल मंत्र को अपनाने पर जोर

    रायपुर,आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभाकक्ष में इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की 21वीं बैठक में समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं युवा…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….