NSS; सलाहकार समिति की बैठक में स्वयं से पहले आप के मूल मंत्र को अपनाने पर जोर

रायपुर,आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभाकक्ष में इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की 21वीं बैठक में समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार के सभी सदस्यों ने “स्वयं से पहले आप” के मूल मंत्र को अपनाते हुए समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया।

बैठक की शुरुआत अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा द्वारा “स्वयं से पहले आप” के प्रेरणादायक संदेश के साथ की गई। उन्होंने स्वच्छता को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य समन्वयक डॉ. नीता बाजपेयी ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इसके प्रति जन-जागरूकता आवश्यक है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता को जन-अभियान के रूप में संचालित करने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। बैठक में ”Green Army NGO” के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई, वृक्षारोपण तथा नशा मुक्ति जैसे कार्यों पर विशेष चर्चा की गई। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने तथा प्लास्टिक बोतलों के प्रयोग को कम करने का संकल्प भी लिया गया।

डॉ. रत्ना नशीने ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अबूझमाड़ में पीस मैराथन, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, वीड मैनेजमेंट, टीकाकरण कार्यक्रम एवं मिलेट्स मिशन जैसी गतिविधियों का उल्लेख किया। प्रशिक्षण एवं उपलब्धियों के अंतर्गत विद्यार्थियों को PTI प्रशिक्षण एवं राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए तैयार करने पर भी चर्चा हुई, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। डॉ. आशुतोष एवं साक्षी सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से पिछले चार वर्षों में हुए कार्यों की सराहना करते हुए पर्यावरण क्षेत्र में और अधिक प्रयासों की आवश्यकता जताई। अंत में डॉ. सुबुही निषाद ने रक्तदान एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSPC; पाॅवर कंपनी के 11 कर्मचारी सेवानिवृत ,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर दी गई विदाई

    रायपुर , छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 11 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त अधिकारी.कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र एवं…

    LIQUOR; श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगी शराब, मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब रहेंगे बंद

    रायपुर, राज्य शासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा इस संबंध में…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती