DUSSEHRA; WRS मैदान में 101 फीट के रावण का होगा दहन, राज्यपाल, सीएम समेत कई नेता होंगे शामिल

रायपुर, राजधानी रायपुर में विजयादशमी की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। इस बार डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण दहन के साथ होने वाली भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन में करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

डब्ल्यूआरएस मैदान में होने वाला दशहरा उत्सव राजधानी की प्रमुख सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल है। आयोजन को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 101 फीट ऊंचे रावण के दहन को देखने के लिए लगभग 5 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया, लाखों लोगों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए पार्किंग, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़ प्रबंधन के साथ चिकित्सा सहायता और अग्निशमन सेवाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। दशहरा केवल रावण दहन का आयोजन नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TEMPLE; ऐतिहासिक मां काली मंंदिर में नवरात्रि की धूम, ज्योति कलश से 25 एकड का मंदिर परिसर हुआ रौशन

    0 मां काली की मूर्ति कलकत्ता से लाकर स्थापित की गई थी, नौ मंदिरों का धार्मिक स्थल अर्जुन तिवारी रायपुर, खारुन नदी तट पर दुर्ग जिले के रानी तराई के…

    AWARD; भारतवंशी नवनेथेम पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में की मदद, राष्ट्रपति ट्रंप को निराशा हाथ लगी

    नईदिल्ली, नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतवंशी नवनेथेम ‘नावी’ पिल्लै को देने का ऐलान किया है। उन्हें दुनिया में शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा