IGKV; आईजीकेवी-कनेक्ट व्हाट्सऐप चैटबॉट शुरु, विद्यार्थियों को मिलेगी त्वरित डिजिटल सहायता

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, रायपुर द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ‘आईजीकेवी-कनेक्ट’ व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर माननीय कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल ने विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को स्वागत संदेश प्रेषित कर आईजीकेवी-कनेक्ट के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. धनंजय शर्मा, सह-संचालक अनुसंधान तथा श्री अभिजीत कौशिक, संयुक्त निदेशक (आईटी), एनआईसी रायपुर उपस्थित थे।
गौरतलब है कि आईजीकेवी-कनेक्ट विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं सेवाएं व्हाट्सऐप के माध्यम से सहज और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों, विश्वविद्यालय की सूचनाओं तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के बीच सूचना एवं सेवाओं की पहुंच को और अधिक सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आईजीकेवी-कनेक्ट का अधिकाधिक उपयोग करने तथा डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर