IGKV; कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र

0 सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
रायपुर, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने विद्यार्थियों को ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र दिया। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सेमिनार हॉल में भारतीय श्रम समिति नई दिल्ली, भारतीय गुणवत्ता परिषद एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्याशाला में श्री नेताम ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधियों का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का प्रभावी रास्ता भी है।

कृषि मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल नौकरी की तलाश करने के बजाय रोजगार सृजक बनने की दिशा में भी सोचने की आवश्यकता है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से युवा मिलकर संसाधनों, तकनीक और बाजार का बेहतर उपयोग कर छोटे और मध्यम स्तर के उद्यम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि, दुग्ध उत्पादन, लघु वनोपज, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी ज्ञान और नवाचार को सहकारिता से जोड़कर स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति दी जा सकती है। छत्तीसगढ़ में सहकारी क्षेत्र में गठित महिला स्व-सहायता समूह तथा किसान उत्पादक संगठन इस दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने छात्रों से आह्वान किया कि वे सहकारिता की भावना को समझें, टीम के रूप में कार्य करें और स्थानीय संसाधनों को स्थानीय रोजगार में बदलने का प्रयास करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता  कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की।
युवाओं को सहकारिता के माध्यम से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु आयोजित इस एक दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला में भारतीय श्रम समिति, नई दिल्ली के अध्यक्ष लखन लाल साहू, जिला सहकारी बैंक, रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह एवं सहकारी संघ नई दिल्ली के संचालक सदस्य शिव श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सहकारिता से संबंधित विभिन्न संस्थाओं के भी पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर