IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के प्रवेश नियम–2026 के अनुसार संपन्न की जाएगी।

द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया दिनांक 01 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 (रात्रि 11:00 बजे तक) संचालित रहेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर उपलब्ध ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से Sign Up कर Login करें तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र (Application Form) भरकर निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करें। पात्र अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची 14 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

द्वितीय चरण की काउंसिलिंग PET–2026 के अभ्यर्थियों के लिए 17 अगस्त 2026, JEE-Mains–2026 के अभ्यर्थियों के लिए 18 अगस्त 2026, 12वीं (गणित समूह) के मेरिट अभ्यर्थियों के लिए 19 अगस्त 2026 तथा अन्य राज्य के पात्र अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र (SVCAET&RS), कृषि अभियांत्रिकी संकाय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन पंजीयन करने से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन, प्रवेश विवरणिका, ऑनलाइन पंजीयन दिशा-निर्देश, ऑनलाइन काउंसिलिंग दिशा-निर्देश, शुल्क विवरण, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के उपरांत रिक्त सीटों की स्थिति तथा प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें। काउंसिलिंग में सम्मिलित होते समय सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क साथ लाना अनिवार्य होगा।

द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग से संबंधित विज्ञापन, समय-सारणी, प्रवेश विवरणिका, रिक्त सीटों की स्थिति, शुल्क विवरण, ऑनलाइन पंजीयन दिशा-निर्देश, ऑनलाइन काउंसिलिंग दिशा-निर्देश तथा प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर Admission → UG Admissions → PET/JEE Mains/12th Second Round → Latest Notifications अनुभाग में उपलब्ध है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा