DGGI; 92 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में दो कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर, जीएसटी विभाग की इंटेलिजेंस यूनिट डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI), रायपुर जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 92 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने फर्जी बिलिंग के जरिए करीब 24 करोड़ रुपये का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम किया था.

जांच के दौरान सामने आया कि रायपुर की दो फर्में अजय ट्रेडर्स और शुभम सेल्स ने दिल्ली की कई फर्जी कंपनियों से फर्जी बिलों के जरिए क्रमशः 94 करोड़ और 41 करोड़ रुपये की खरीद दर्शाई थी. इसी के आधार पर फर्म संचालकों ने 24 करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने का प्रयास किया.

DGGI की जांच में यह पाया गया कि फर्मों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में में भारी गड़बड़ी पाई. खरीदी गई सामग्री एमएस टीएमटी, एमएस एंगल और एमएस चैनल आदि के कोई वास्तविक परिवहन या वितरण के साक्ष्य नहीं मिले. इस पर कार्रवाई करते हुए डीजीजीआई ने अजय ट्रेडर्स के संचालक अजय सिंह और शुभम सेल्स के संचालक शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ जीएसटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

  • Related Posts

    GOVT; सीएम सचिवालय के अफसरों में कार्य विभाजन, मुख्यमंत्री सचिवालय में दो अफसरों का हुआ ट्रांसफर

    रायपुर, मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के कामों का पुनर्विभाजन किया गया है. सीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले के कार्य विभाजन में आंशिक बदलाव करते हुए अलग-अलग सचिवों और…

    FARMENG; छत्तीसगढिया किसानों की आय बढाने अब राज्य में बासमती धान की खेती की तैयारी, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारी डिमांड

    0 कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इंडियन राईस एक्सपोर्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति रायपुर, छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…