EDUCATION; 2798 शिक्षकों को प्राचार्य पद पर मिला प्रमोशन,आदेश जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत कुल 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।  हाईकोर्ट द्वारा स्टे हटाए जाने के बाद तत्काल आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 1320 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को पदोन्नत कर प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) बनाया गया है। इसी तरह 1478 ई-संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को भी प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दी गई है।

आदेश की प्रमुख बातें:

  • आदेश करीब 50 पृष्ठों में जारी किया गया है।
  • इसमें 1320 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी गई है।
  • वहीं 1478 ई-संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को भी प्राचार्य बनाया गया है।लंबे इंतजार के बाद मिली राहत

यह पदोन्नति आदेश उन शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत और सम्मान की तरह है, जो कई वर्षों से अपने हक के लिए संघर्षरत थे। हाईकोर्ट के स्टे के चलते मामला अटका हुआ था, लेकिन अब फैसला शिक्षकों के पक्ष में आने के बाद विभाग ने तत्परता से पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की।

शिक्षकों में खुशी की लहर

प्राचार्य पद की पदोन्नति मिलने के बाद राज्य भर के शिक्षकों में खुशी की लहर है। इस फैसले से न केवल शिक्षक वर्ग का मनोबल बढ़ा है, बल्कि स्कूल शिक्षा व्यवस्था को भी एक नई गति मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    SUSPEND; नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में लापरवाह शिक्षकों और लिपिक पर कार्यवाही की गई है. शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक, स्कूल से लगातार अनुपस्थित…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ