SUSPEND; शिक्षिकाओं के शौचालय में मोबाइल छिपाकर अश्लील वीडियो बनाने वाला प्रधान पाठक निलंबित

रायपुर, शिक्षिकाओं के शौचालय में गुप्त रूप से मोबाइल फोन छिपाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग करने के शर्मनाक मामले में स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय बीईओ देवभोग जिला गरियाबंद होगा।

इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक ने आदेश जारी किया है। यह पूरा मामला रायपुर के तिल्दा के समीपस्थ ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल का है। कल ही पुलिस ने जुर्म दर्ज कर प्रभारी प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब शिक्षिकाओं ने वॉशरूम में एक चालू हालत में रिकॉर्डिंग करता हुआ मोबाइल फोन देखा। मोबाइल की स्क्रीन पर चल रही वीडियो रिकॉर्डिंग देख शिक्षिकाएं हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना अपने पतियों और स्कूल स्टाफ को दी, जिसके बाद तिल्दा-नेवरा थाने में जाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत के आधार पर आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना के सामने आने के बाद संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

  • Related Posts

    SCHOOL; आरटीई की रिक्त सीटों का प्रकटीकरण 21 जुलाई तक, निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरा व अंतिम चरण 22 जुलाई से

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी विद्यालयों में कक्षा…

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र