KTU; हॉस्टल की बदहाली से छात्रों का फूटा गुस्सा, कुकर-कढ़ाई और थाली लेकर किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) में छात्रावास की बदहाल व्यवस्था को लेकर आज विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा। छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के गेट पर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र कुकर, कढ़ाई, थाली और पत्तल लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

छात्रों का प्रदर्शन कुलपति, रजिस्ट्रार और प्रशासनिक भवन के गेट पर जारी है। विद्यार्थियों का कहना है कि छात्रावास में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक प्रभावी समाधान नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल में पीने के पानी में लगातार कीड़े निकल रहे हैं। वहीं, करीब एक महीने से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। उनसे दबावपूर्वक झाड़ू लगवाया जा रहा है। विद्यार्थियों के मुताबिक, छात्रावास की छत से बारिश के दौरान पानी टपकता है और कमरों के अंदर पानी भर जाता है। इसके अलावा हॉस्टल के खराब दरवाजों और पानी की टंकियों को बदलने की मांग भी छात्रों ने की है।

पानी और वाटर कूलर के लिए भी करना पड़ा प्रदर्शन

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में पीने के पानी और वाटर कूलर जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से हॉस्टल की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है। छात्रों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि समस्या उठाने वाले विद्यार्थियों पर दबाव बनाया जाना चाहिए। समस्या का समाधान करने के बजाय समस्या उठाने वाले विद्यार्थियों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों का बड़ा ऐलान, ‘शिक्षक दिवस’ पर नवा रायपुर के तूता मैदान में जुटेंगे हज़ारों शिक्षक

    *करेंगे “टीईटी आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह” रायपुर. छत्तीसगढ़ के टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण शिक्षकों ने अपनी लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए सरकार के खिलाफ…

    EDUCATION; 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से उच्च शिक्षा मंत्री नाराज

    *उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा बैठक ​रायपुर, आज मंत्रालय में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में 1 जुलाई 2026…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती