NSAB;राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड की कमान पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को,प्रतिष्ठित पूर्व अधिकारी शामिल

0 पहलगाम आतंकी हमले के बाद महत्वपूर्ण बदलाव

नईदिल्ली, केंद्र सरकार ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) की कमान पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को सौंपी है। एयर मार्शल पीएम सिन्हा सहित 7 अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुर्नगठन किया है। बुधवार (30 अप्रैल) को इसमें बदलाव करते हुए पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को एनएसएबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सात सदस्यीय इस नए बोर्ड में सशस्त्र बलों, पुलिस सेवा और डिप्लोट से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल किए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

 सेना के 3 रिटायर्ड अधिकारी 
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में सशस्त्र बलों और सिविल सेवा के कई प्रतिष्ठित पूर्व अधिकारी शामिल हैं। इनमें एयर मार्शल पीएम सिन्हा और पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना शामिल किए गए हैं। 

रिटायर्ड IPS और IFS अफसर भी शामिल 
भारतीय पुलिस सेवा का प्रतिनिधित्व सेवानिवृत्त IPS राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह कर रहे हैं। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के पूर्व अधिकारी बी वेंकटेश वर्मा भी बोर्ड में शामिल किए गए हैं। 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) के नए सदस्य 

  • एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर
  • लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर
  • रियर एडमिरल मोंटी खन्ना, सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी
  • राजीव रंजन वर्मा, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी
  • मनमोहन सिंह, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी
  • बी वेंकटेश वर्मा, पूर्व भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) राजनयिक
  • Related Posts

    TOBACCO;युवा उम्र में बढ़ रहा कैंसर और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस; देश में होने वाले लगभग एक-तिहाई कैंसर तंबाकू सेवन से जुड़े, समय रहते छोड़ने पर जोखिम कम रायपुर, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रामकृष्णा…

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…