EXAM; आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 को होगी, उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश जारी

 रायपुर, प्रदेश में 27 जुलाई को होने वाली आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम ने परीक्षा में नकल रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा और परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।

 यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। किसी भी स्थिति में बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी।फ्रिस्किंग और पहचान पत्र सत्यापन अनिवार्य है। परीक्षा कक्षऔर परिसर की निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। प्रत्येक 10 केंद्रों पर 3 सदस्यीय निगरानी टीम तैनात रहेगी।

ड्रेस कोड सख्त

अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी। महिला परीक्षार्थियों के लिए कान के आभूषण वर्जित है। स्कार्फ, पर्स, बेल्ट, टोपी, पाउच आदि पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।

प्रवेश पत्र और पहचान पत्र जरूरी

प्रवेश पत्र(के सभी पेजों का एकतरफा प्रिंट आउट अनिवार्य है। साथ में वैध मूल फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी लाना जरूरी है। प्रवेश पत्र में फोटो नहीं होने पर दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाएं।

प्रतिबंधित वस्तुएं

मोबाइल, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी आदि परीक्षा कक्ष में पूरी तरह वर्जितहै। परीक्षा में केवल काले या नीले बाल पेन से ही उत्तर लिखे जा सकेंगे।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व