CBSE, सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, भुवनेश्वर रीजन में 83.64% छात्र उत्तीर्ण

नई दिल्ली, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही एसएमएस और उमंग ऐप के जरिए भी चेक कर सकते हैं. भुवनेश्वर रीजन में 83.64% छात्र उत्तीर्ण हुए है। इसमें छात्तीसगढ राज्य शामिल है।

सबकी नजरें जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय पर टिकी हुई थीं. इस साल जवाहर नवोदय विद्यालय के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है. पिछले साल जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में कांटे की टक्कर थी. लेकिन इस बार जेएनवी ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जवाहर नवोदय विद्यालय 98.90% पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है. इसके बाद केंद्रीय विद्यालय (KV) 98.81% और प्राइवेट स्कूल 88.55% पर रहे,

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने की सुविधा digilocker.gov.in पर भी है. इसके साथ ही डिजिलॉकर की ऐप पर भी सीबीएसई रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको 6 डिजिट सिक्योरिटी कोड का इस्तेमाल करके अपना डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट करना होगा. डिजिलॉकर पर भी ट्रैफिक बढ़ने की आशंका है. इसलिए अकाउंट पहले से एक्टिव कर लें. सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उमंग वेबसाइट/ऐप, IVRS और SMS सुविधाओं का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

 टॉप पर विजयवाड़ा, सबसे नीचे प्रयागराज

 इस साल सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में विजयवाड़ा टॉप पर है. इसने त्रिवेंद्रम को पछाड़ दिया है.

सीबीएसई रीजन – पास परसेंट
विजयवाड़ा – 99.60%
त्रिवेंद्रम – 99.32%
चेन्नई – 97.39%
बेंगलुरु – 95.95%
वेस्ट दिल्ली – 95.37%
ईस्ट दिल्ली – 95.06%
चंडीगढ़ – 91.61%
पंचकूला – 91.17%
पुणे – 90.93%
अजमेर – 90.40%
भुवनेश्वर – 83.64%
गुवाहाटी – 83.62%
देहरादून – 83.45%
पटना – 82.86%
भोपाल- 82.46%
नोएडा – 81.29%
प्रयागराज – 79.53%

  • Related Posts

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    EXAM; परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर  सेकेण्डरी परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान हेतु “हेल्पलाइन 2026” का संचालन परीक्षा के एक दिवस पूर्व प्रभावी…

    You Missed

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में