INCOME TAX; माना एयरपोर्ट में भी अब आयकर इंटेलिजेंस की टीम रहेगी तैनात, हवाला कारोबारियों की होगी धड़पकड़

रायपुर,  अब तक सीआइएसएफ और रायपुर विमानतल अथारिटी की सूचना पर ही विमानतल में आयकर विभाग की कार्रवाई होती थी और आयकर विभाग हवाला कारोबार या काला धन के लेनदेन में लिप्त कारोबारियों की धड़पकड़ करते थे। लेकिन आने वाले दिनों में आयकर इंटेलिजेंस की पूरी टीम यहां काम करेगी और गलत काम करने वाले लोगों की धड़पकड़ करेगी।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की यह विंग सीआइएसएफ और रायपुर विमानतल अथारिटी के साथ समन्वय कर वहां से काला धन, हवाले की रकम के लेनदेन में लिप्त लोगों की धड़पकड़ करेगा। सेटअप के लिए वित्तीय मंजूरी मिलते ही यह विंग रायपुर विमानतल में काम भी करने लगेगा। रायपुर विमानतल में ही आयकर की टीम के लिए अलग से आफिस भी खुलेगा।

मालूम हो कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने आयकर अन्वेषण ब्यूरो के अधीन तीन गैर महानगरीय विमानतलों में एयर इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना करने के आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि इसमें स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर के साथ ही भोपाल और इंदौर के विमानतल भी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अवर सचिव वैभव श्रीवास्तव ने डीजी आयकर अन्वेषण ब्यूरो(सीजी एमपी) भोपाल को पत्र लिखकर इसका बजट प्रस्ताव भेजने कहा है।

आइटीओ, इंस्पेक्टर के साथ रहेगी 10 सदस्यीय टीम

रायपुर विमानतल में आधा दर्जन से ज्यादा आइटीओ, आइटी इंस्पेक्टर और लिपिक तैनात रहेंगे। यह अमला सीआईएसएफ के जवानों के साथ बैगेज, लगेज, स्कैनर पर बारीकी से नजर रखेगा और कुछ भी गलत दिखने पर कार्रवाई करेगा। बताया जा रहा है कि यह नवा रायपुर स्थित आयकर अन्वेषण ब्यूरो के अधीन होगा। विभाग को उम्मीद है कि इस विंग के खुलने से हवाला कारोबार हतोत्साहित होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; वेदांत पावर प्लांट हादसे की जांच बिलासपुर आयुक्त करेंगे,महीने भर में रिपोर्ट देने आदेश जारी

    0 मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच…

    FIRE टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप,करोंडों की सागौन लकडी खाक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्रिमूर्ति नगर के समीप पायनियर…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……