CM; सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 सीएम की लिस्ट में छत्तीसगढ के सीएम साय दूसरे नंबर पर

नईदिल्ली, भारतीय राजनीति में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीएम की लोकप्रियता समय के साथ बदल रही है। हिंदुत्व के एजेंडे पर चलने वाले मुख्यमंत्री अपने राज्यों में लोकप्रियता के नये मुकाम हासिल कर रहे हैं। ये जानकारी इंडिया टुडे–C Voter के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation (MOTN) सर्वे में निकलकर सामने आई है।

इंडिया टुडे–C Voter ने 10 से ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य़ों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्रियों पर सर्वे किया है। टॉप-10 राज्यों में बीजेपी शासित राज्यों के 6 सीएम हैं। वहीं एक राज्य आंध्र प्रदेश में एनडीए शासित सत्ता है। इस लिस्ट में गैर बीजेपी शासित वाले राज्यों के सिर्फ 3 मुख्यमंत्री अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे में असम में हिंदुत्व के चेहरे का प्रतिधित्व करने वाले सीएम हिमंता बिस्वा सरमा इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहें। इसका मतलब हिमंता बिस्वा सरमा इस वक्त देश के सबसे लोकप्रिय सीएम हैं। असम की 44.6% (लगभग 45%) जनता हिमंता बिस्वा सरमा के कामकाज से खुश है। वहीं दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैं। कामकाज से अपने गृह राज्य में 41.9% जनता संतुष्ट हैं। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है। यानी हालिया सर्वे में उन के प्रति संतुष्टि में लगभग 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़त दर्ज हुई। बड़े राज्यों के वर्ग में यह दूसरा स्थान है।

जबकि तीसरे स्थान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। हेमंत सोरेन के कामकाज पर 41.9 फीसदी झारखंड के लोगों ने अपनी मुहर लगाई है। 41.9% लोग हेमंत के काम के खुश हैं। लिस्ट में चौथे स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल हैं। भूपेंद्र भाई पटेल 40.7% गुजरात की जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। 40.7% गुजरात के लोग भूपेंद्र भाई पटेल के कामकाज के खुश हैं।

  • Related Posts

    MODI; स्वच्छता अभियान में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया श्रमदान,मोदी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने बढ़ाया कदम

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बीटीआई (BTI) मैदान में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा…

    POLITICS; सीएम साय का यू टर्न, तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा, केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरुप विकसित होगा

    *मुख्यमंत्री ने कहा – न चौक का नाम बदल रहे हैं, न उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही है* रायपुर, साहू समाज के तीब्र विरोध के बाद…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा