POLITICS; 10 दिन के विदेश दौरे से लौटे सीएम विष्णु देव साय, एयरपोर्ट पर हुआ जोशीला स्वागत

0 सीएम बोले- राज्य में निवेश के लिए हुए 6 एमओयू

रायपुर, छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय आज अपने 10 दिन के विदेश दौरे से वापस राजधानी लौट चुके  हैं. रायुपर एयरोपोर्ट पर पहुंचते ही प्रदेश के मंत्री-विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएम साय ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा सफल रही. विभिन्न क्षेत्रों में 6 MOU हुए हैं. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भारी निवेश आएगा.

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि “मुझे जापान की संस्कृति को बहुत करीब से देखने का मौका मिला. मैंने जाना कि कैसे हम अपनी संस्कृति को उद्योग और पर्यटन से जोड़कर राज्य को आगे बढ़ा सकते हैं. हमने 3 जगहों- टोक्यो, ओसाका और सियोल में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया था, जहां मुझे एशियाई महाद्वीप के कुछ सबसे बड़े उद्योगपतियों से मिलने का अवसर मिला.

सीएम साय ने बताया कि इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 6 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए. खाद्य प्रसंस्करण, स्किल डेवलपमेंट, पर्यावरण संरक्षण, इलेक्ट्रानिक्स और ईवी जैसे सेक्टर के लिए छह निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. मुझे विश्वास है कि इन दोनों देशों की यात्राओं के माध्यम से लोग छत्तीसगढ़ को अच्छी तरह से जान पाएंगे और आने वाले समय में यहां (छत्तीसगढ़ में) भारी निवेश आएगा।”

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया जापान दौरे से भारत में अगले 10 वर्षों में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा. यह निवेश न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा. सीएम साय ने आगे कहा कि उनकी जापान यात्रा ने छत्तीसगढ़ को इस दिशा में सीधे तौर पर जोड़ने का काम किया है.

सीएम साय ने बताया कि ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ पवेलियन लगाया गया, से 24 अगस्त से 30 अगस्त तक हर दिन 30 हजार से अधिक लोगों ने देखा. इस पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी गई. 

जापानी भाषा में जानकारी देने वाला छत्तीसगढ़ एक मात्र राज्य

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और नेतृत्व हमें निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा दे रहे हैं. हमने अपने पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक नीति के बारे में बताया. सिरपुर के माध्यम से बौद्ध धर्म से प्रदेश के जुड़ाव को भी रखा. ढोकरा, कोसा जैसे हस्तशिल्प भी हमने प्रस्तुत किये. उन्होंने बताया कि एक्सपो में छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य था, जिसमें अपनी सारी जानकारी जापानी भाषा में दी. इससे वहां के लोगों को आसानी से सब कुछ समझ आया और इस पहल को सभी ने सराहा।

  • Related Posts

    MODI; स्वच्छता अभियान में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया श्रमदान,मोदी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने बढ़ाया कदम

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बीटीआई (BTI) मैदान में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा…

    POLITICS; सीएम साय का यू टर्न, तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा, केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरुप विकसित होगा

    *मुख्यमंत्री ने कहा – न चौक का नाम बदल रहे हैं, न उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही है* रायपुर, साहू समाज के तीब्र विरोध के बाद…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा