IPL;अभिषेक शर्मा का ताबड़तोड़ क्रिकेट …

इंडियन प्रीमियर लीग के अठारहवें संस्करण में कल का दिन कई मामलों में यादगार रहा। पांच मैच में हार झेलने वाली सन राइजर्स हैदराबाद  के सामने 245 रन का लक्ष्य पंजाब किंग्स ने रखा तो लगा कि छठवीं हार तय है क्योंकि 220 रन का लक्ष्य  इस बार भारी पड़ रहा था। क्रिकेट को अनिश्चितता का खेल है, ये कल और भी प्रमाणित हो गया।

पंजाब की टीम ने श्रेयस अय्यर के 83 रन की मदद से बहुत बड़ा लक्ष्य रखा था। पंजाब के बल्लेबाजों ने हैदराबाद के  बॉलर मोहम्मद शमी को तो ऐसा धुना कि कई बार लगा कि शमी अपनी बॉलिंग  ही भूल गए है। 24 बॉल में 75 रन,याने तीन रन प्रति बॉल! पंजाब के बैट्समैंस ने 18 चौके और 16 छक्के उड़ाएं  याने 168 रन बनाने के लिए केवल 34 बॉल।  हैदराबाद की बारी आई तो पहले तो मन किया कि कहां आगे का खेल देखे। कल पता ही चल जाएगा फिर पहले छः ओवर का पावर प्ले देख ले का विचार बना।
हर बॉल में बनते रन ने मैच का आकर्षण बढ़ते गया। अभिषेक शर्मा में लग रहा था कि हनुमान जयंती के हनुमान प्रवेश कर गए है। जिस तरह अशोक वाटिका में  हनुमान जी ने अपना रौद्र रुप दिखाया था वैसा ही रूप अभिषेक में दिख रहा था। ट्रेविस हेड, आक्रामक बैट्समैन माने जाते है लेकिन वे सहयोगी दिख रहे थे। दोनों के बीच 171 रन की पार्टनरशिप रही जिसमें 105 रन अभिषेक शर्मा के थे। 66 रन ट्रेविस हेड के थे। अभिषेक ने पूरे मैदान में बॉल को बाउंड्री के बाहर टिप्पा खिलाकर या  बिना टिप्पे के बाहर भेजा। अभिषेक ने  14 चौके और 10 छक्के उड़ाए। 141 रन की शानदार पारी में 116 रन केवल चार और छह की मदद से बनाए। पंजाब ने  शमी  की लाइन लेंथ बिगाड़ा था। अभिषेक ने पंजाब के किसी भी बॉलर पर रहम नहीं किया। शतक लगाते ही हेलमेट के अंदर रखी पर्ची निकाल कर दिखाया जिसमें अंग्रेजी में लिखा था “केसरिया सेना” को समर्पित। हनुमान जयंती के दिन देश भर की केसरिया सेना गदगद हो गई होगी।
कहा जाता है कि अगर इरादे मजबूत हो तो समय भी साथ देता है।अभिषेक को भी समय ने खूब साथ दिया और उन्होंने जी भर कर के  क्रिकेट खेल में करोड़ो दर्शकों का बेहतरीन मनोरंजन किया। 141रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए तो स्टेडियम के भीतर के शोर और सम्मान ने फिजा बदल दी। बरसो बाद आईपीएल में बेमिसाल पारी देखने को मिली।
234 बॉल में 492 रन बने। याने हर बॉल में 2.10 रन बने। पंजाब ने 2.04 के औसत से रन बनाए तो हैदराबाद ने 2.16 रन की औसत से लक्ष्य का पीछा किया। अभिषेक शर्मा, आईपीएल में देशी खिलाड़ी के रूप में सबसे अधिक रन 141 बनाने  वाले बन गए है।  क्रिस गेल (175) और ब्रैंडन मैकुलम (158) उनसे ऊपर है।
पंजाब और हैदराबाद के मैच का परिणाम हार जीत का रहा लेकिन नुकसान चेन्नई सुपर किंग्स का हो गया। आज की स्थिति में जबरिया खेल रहे 43 साल के धुले धुलाए धोनी की टीम दसवें यानी अंतिम पायदान पर खड़ी है।

स्तंभकार- संजयदुबे

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच