RAILWAY;राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटे संघ के प्रतिनिधियों ने डीआरएम रायपुर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर, बीआरएमएस (भारतीय रेलवे मजदूर संघ) के बीकानेर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. अधिवेशन के दौरान मंडल सचिव टाटा बाबू राव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक रेड्डी एवं मंडल कार्यकारिणी तथा संघ के सम्माननीय सदस्यों ने डीआरएम रायपुर को ज्ञापन सौंपा.

प्रमुख मांगें

  • रनिंग कर्मचारियों के लिए साइडिंग रेस्ट रूम – इसे रनिंग रूम के समान सुविधाओं से युक्त करने की मांग की गई. टिकट ब्रेक – 01:05 के टिकट ब्रेक की सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की गई.
  • गैंगमैन के लिए सुविधाएं – अधिक फुट प्लेट और सेक्शन में गैंग हाट प्रदान करने की आवश्यकता जताई गई.
  • कटनी एवं दुर्ग टीटीई रेस्ट रूम – इन रेस्ट रूम में एसी (A.C) की सुविधा देने की मांग उठाई गई.
  • महिला कर्मचारियों के लिए क्रेच रूम – कार्यरत महिलाओं के बच्चों के लिए क्रेच रूम की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी गई.
  • स्पोर्ट्स सेल हेतु बड़ा कमरा – खिलाड़ियों की उपलब्धियों के प्रदर्शन के लिए एक बड़े कमरे की मांग की गई.
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ हेतु ऑफिस – संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक ऑफिस प्रदान करने का अनुरोध किया गया.
  • ऑफिस स्टाफ के लिए आधुनिक डेस्क – आधुनिक युग के अनुरूप ऑफिस डेस्क उपलब्ध कराने की मांग की गई.
  • स्टेशनों पर स्टाफ रेस्ट रूम – सभी स्टेशनों में स्टाफ के लिए रेस्ट रूम की सुविधा देने की आवश्यकता जताई गई.

डीआरएम रायपुर महोदय ने प्रतिनिधियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया. संघ के इस सकारात्मक पहल से रेलवे कर्मचारियों की कार्य स्थितियों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच