AIR STRIKE;आतंकियों के जनाजे में मुनीर की आर्मी, भारत की एयर स्ट्राइक से उतर गया पाकिस्तान का मुखौटा

नई दिल्ली. कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान में दर्जनों ठिकाने तबाह किए गए और कई आतंकी मारे गए. अब इन आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी आर्मी के अफसरों और जवानों को बड़ी संख्या में मौजूद दिखाया गया है. इससे साफ है कि पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों को पनाह और ट्रेनिंग देने के साथ ही साजो- सामान और आर्थिक मदद भी की है. ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान की सेना के बड़े अफसर आतंकियों के जनाजे में शामिल हो रहे हैं.

फोटो- आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान की आर्मी के अफसर शामिल हुए

पाकिस्तानी मीडिया में भी बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना के कर्मी और हाफिज सईद के प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सदस्य लाहौर से करीब 40 किलोमीटर दूर मुरीदके में आतंकवादी समूह के मुख्यालय पर भारतीय सैन्य हमले में मारे गए तीन लोगों के जनाजे की नमाज में बुधवार को शामिल हुए. जमात-उद-दावा की राजनीतिक शाखा पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के प्रवक्ता तबीश कय्यूम ने बताया कि कारी अब्दुल मलिक, खालिद और मुदस्सिर की जनाजे की नमाज मुरीदके में कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई.

कय्यूम ने कहा कि जनाजे की नमाज में सिविल नौकरशाही के सदस्य भी मौजूद थे. खुद कय्यूम भी जनाजे की नमाज में शामिल हुआ. कय्यूम ने कहा कि ‘पाकिस्तान पर हमला करने वाले भारत को दिनदहाड़े जवाब मिलेगा.’ उसने कहा कि जब भारतीय हमला हुआ और मस्जिद नष्ट हुई, तब कारी अब्दुल मलिक, खालिद और मुदस्सिर मस्जिद के बगल वाले कमरे में सो रहे थे. माना जाता है कि तीनों जेयूडी के सदस्य थे.

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती