ED;रायपुर में कांग्रेस दफ्तर पर ईडी का छापा, सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर मांगी जानकारी

0 ईडी के 4 अधिकारी सुरक्षा बल के साथ पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी पहुंचे हैं। अधिकारियों की रवानगी के बाद कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकित सिंग गेंदू ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी राजीव भवन पहुंचे थे। उन्होंने सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर कई जानकारियां मांगी है। ईडी अफसरों ने समन जारी करते हुए 27 फरवरी तारीख तक जवाब मांगा है। हमारे पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं।

मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा, कानून अपना काम कर रहा है। ईडी को कोई जानकारी मिली होगी। सोर्स के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। पूर्व सरकार ने जिस तरीके से कम किए हैं, योजनाबद्ध तरीके से छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया गया है, इन्हीं तथ्यों के आधार पर रेड मारी होगी। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

इससे पहले कांग्रेस नेता कवासी लखमा से इस संबंध में पूछताछ की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, ईडी के चार अधिकारी सुरक्षाबलों के साथ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे।

यहां अधिकारियों की मुलाकात पार्टी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु से हुई। उनके जानकारी हासिल की गई है। इस बीच, ईडी के एक्शन पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला

ईडी का आरोप है कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शराब घोटाले का सबसे अहम कड़ी है। इस घोटाले की शुरुआत एफएल-10 लाइसेंस के साथ हुई। 3 साल तक यह धांधली चली, जिसमें कथित तौर पर लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे। उनको 36 महीने में 72 करोड़ रुपए मिले। ईडी का आरोप है कि यह घोटाला करीब 2,100 करोड़ रुपए से अधिक का है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा