INSPECTION;सेंट्रल जेल में डीजी और एसपी ने दी दबिश, तीन घंटे तक की जांच में गुटखा, तंबाकू और पेनड्राइव जब्त

रायपुर, राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की शिकायत के बाद डीजी और एसपी ने मंगलवार को अचानक दबिश दी। महिला और पुरुष दोनों सेल में जाकर तीन घंटे तक जांच की। इस दौरान तीन खाली पेनड्राइव, गुटखा और तंबाकू जब्त किया गया।

दरअसल, कुछ दिन पहले जेल के अंदर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें कैदी हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया ने 50 हजार रुपये रिश्वत और जेल के अंदर उपयोग हो रहे मोबाइल के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक और मामला सामने आया था। दोहरे हत्याकांड के आरोपी को अस्पताल में सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थी। यह जानकारी जब उच्च अधिकारियों के हाथ लगी तो मौके पर अधिकारी 200 पुलिसकर्मियों के साथ जेल पहुंचे और सघन चेकिंग की। इस दौरान तीन खाली पेनड्राइव, गुटखा और तंबाकू जब्त किया गया। हालांकि पेन ड्राइव में कुछ भी खास हाथ नहीं लगा है।

बताया जा रहा है कि वह खाली थी। हालांकि बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि जेल के अंदर पेनड्राइव का क्या काम। इसे किसने मंगाया था, किसलिए मंगाया था, इसकी जांच की जा रही है। जेल सूत्रों की मानें तो जांच के बाद कई अधिकारियों और प्रहरियों पर गाज गिर सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    महासमुंद, हाइवे समेत जिले में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों और इनमें हो रही मौतों को देखते हुए पुलिस ने अब हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ सख्ती…

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    रायपुर, ड्रिंक एंड ड्राइव पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। राजधानी रायपुर में भी…

    You Missed

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?