RAILWAY; रेल यात्रा का नया डिजिटल साथी -रेलवन ऐप, रेल सेवाओं का एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म

*सुपर ऐप ‘रेलवन’ ने रेलवे यात्री सुविधाओं को बनाया और अधिक सरल व आसान

रायपुर,भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए विभिन्न सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एकीकृत मोबाइल सुपर ऐप ‘रेलवन (स्वरेल)’ का बीटा संस्करण शुरू किया गया । यह ऐप रेलवे टिकट बुकिंग (आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफ़ॉर्म टिकट), ट्रेन पूछताछ, ई-कैटरिंग, शिकायत निवारण एवं अन्य यात्री सेवाओं से जोड़ते हुए रेलवे यात्रा को और अधिक सुगम, आधुनिक एवं सुविधाजनक बना रहा है । यह पहल रेलवे उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुपरऐप भारतीय रेलवे सेवाओं तक अधिक तीव्र, सरल और अधिक कुशल पहुँच प्रदान करता है ।

*ऐप का प्रयोग :
इस ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें ।
 रेलकनेक्ट या यूटीएस मोबाइल ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता अपने पहचान के प्रमाण के साथ सीधे लॉग इन कर सकते हैं।
नये उपयोगकर्ता न्यूनतम डेटा प्रविष्टि आवश्यकताओं के साथ पंजीकरण कर सकते हैं ।

  ऐप के माध्यम से उपलब्ध प्रमुख सेवाएँ
आरक्षित, अनआरक्षित, प्लेटफार्म टिकट की सुविधा
टिकट बुकिंग और रद्दीकरण
ट्रेन की रियल-टाइम पूछताछ एवं लाइव स्टेटस
ई-कैटरिंग सेवा द्वारा भोजन की ऑनलाइन बुकिंग
शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराना तथा उनकी स्थिति देखना पार्सल बुकिंग एवं संबंधित जानकारी

*यात्रियों को मिलने वाली लाभ
एक ही ऐप से अनेक सेवाओं का लाभ
समय, ऊर्जा एवं कागज़ी प्रक्रिया की बचत
पारदर्शी, आधुनिक और उत्तरदायी सेवा प्रणाली
शिकायतों का त्वरित निवारण

रेलवन ऐप यात्रियों के लिए तकनीकी रूप से उन्नत और समय की बचत करने वाला प्लेटफार्म है। इस ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की स्थिति तक सभी जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती है, जिससे रेलवे सेवाएँ और अधिक तेज एवं भरोसेमंद बन गई हैं। 

  • Related Posts

    RAILWAY; छत्तीसगढ के रेल यात्रियों को तोहफा,गर्मियों की छुट्टियों के लिए अब ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का संचालन

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी…

    RAILWAY; रेलवे ने कबाड बेचकर कमाए 303.47 करोड़, 12.4% अधिक राजस्व अत्जित कर रचा कीर्तिमान

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में “मिशन जीरो स्क्रैप” के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए स्क्रैप के निपटान से ₹303.74 करोड़ का राजस्व अर्जित किया…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……