CRICKET;राजधानी में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आगाज, 8 मार्च को भिड़ेंगी सचिन और लारा की टीमें

रायपुर, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आगाज हो चुका है. इस बार छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस लीग का 12वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

इस लीग में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, पठान ब्रदर्स के साथ-साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा भी एक बार फिर से मैदान में उतरेंगे और चौके-छक्कों की बौछार करेंगे. रायपुर में कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी होंगे.

ये मैच दर्शकों के लिए खास होंगे, क्योंकि उन्हें स्टेडियम में लाइव देखने का मौका मिलेग. मैच की तैयारियां जोरों पर हैं, और आनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. बता दें कि लीग के मैचों के लिए मुंबई, लखनऊ और रायपुर के स्टेडियम का चयन किया गया है.लीग मैचों में अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. ऐसे में संभावना है कि इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक खुशी की खबर है कि फाइनल मैच रायपुर में आयोजित होगा. सात मार्च को खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद अभ्यास करेंगे. मैच 7:30 बजे से शुरू होगा. टिकटों की बिक्री पहले दिन क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों ने टिकट खरीदने शुरू कर दिए हैं.

स्टेडियम में सबसे सस्ती टिकट 500 रुपये की है. इसके लिए दो ब्लाक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं. वहीं लोअर टिकट की कीमत 1000 रुपये, गोल्ड 6000 रुपये, प्लेटिनियम 8000 रुपये और कापरिट बाक्स टिकट 10,000 रुपये रखी गई है. केवल इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट ही काफी महंगी है. बाकी मैचों की टिकट की शुरुआत 100 रुपये से हो रही है. जो कि काफी सस्ती मानी जा रही है.

  • Related Posts

    CRICKET; स्मृति मांधना की बारी …..

    जिस तरह सूर्यकुमार यादव हिंदुस्तान को अपनी कप्तानी में पुरुष क्रिकेट टीम को टी ट्वेंटी का विश्वकप जिताए थे उस हिसाब से भले ही कप्तान अच्छे साबित हुए थे लेकिन…

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा