IPL;ऑटो ड्राइवर का बेटा बना देश का लाडला, नेटवर्थ 60 करोड़ के पार… आईपीएल 2025 में लगाएगा शतक

नईदिल्ली, भारतीय क्रिकेट में ऐसे कई नाम हैं, जिन्होंने शुरुआत से बेहद गरीबी से की लेकिन अब करोड़ों में खेलते हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी इनमें से एक हैं. सिराज 13 मार्च को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर जानते हैं कि मोहम्मद सिराज का अब तक करियर कैसा रहा है और उनकी नेटवर्थ कितनी है. मोहम्मद सिराज भारत के लिए 96 मैच खेल चुके हैं. इनमें 36 टेस्ट, 40 वनडे और 16 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं.

हैदराबाद में जन्मे मोहम्मद सिराज ऑटो ड्राइवर के बेटे हैं. सिराज का बचपन मुफलिसी में बीता लेकिन उन्होंने इसे अपने जुनून के रास्ते में नहीं आने दिया. उन्होंने कड़ी मेहनत से पहले हैदराबाद में अपनी जगह बनाई और फिर आईपीएल के जरिये घर-घर में अपना नाम बना लिया. मोहम्मद सिराज को आईपीएल में पहली बार 2017 में सनराइजर्स ने अपनी टीम से जोड़ा. हालांकि, उन्हें इस टीम से कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इसके एक साल बाद विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सिराज को अपने साथ कर लिया.

मोहम्मद सिराज आरसीबी के लिए लगातार 7 साल खेले और इसी दौरान भारतीय टीम में भी अपनी जगह बनाई. सिराज आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आएंगे. सिराज पर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई और अपनी टीम से जोड़ लिया. सिराज इस सीजन में आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर सकते हैं. उन्होंने अब तक 93 मैच में 93 विकेट झटके हैं.

मोहम्मद सिराज की नेटवर्थ करीब 60 करोड़ रुपए बताई जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिराज के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स, फिल्म नगर में एक बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए से ज्यादा है. आईपीएल में उनका कॉन्ट्रैक्ट 12.25 करोड़ रुपए सालाना है. इसके अलावा उनके पास बीसीसीआई का ए ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपए मिलते हैं. मैच फीस को मिला दें तो सिराज बीसीसीआई से तकरीबन 7-8 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं. सिराज इसके अलावा MyCircle11, CoinSwitchKuber, Crash on the Run, MyFitness और ThumsUp जैसे ब्रांडों का एंडोर्समेंट करते हैं.

  • Related Posts

    GAME; छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

    0 उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण,21 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक लीग के मुकाबले खेले जाएंगे रायपुर, छत्तीसगढ़ में हॉकी की नई तस्वीर गढ़ने की…

    CRICKET; भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर बने छत्तीसगढ़ के राजेश दवे, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव एवं रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….