EDUCATION; अतिथि व्याख्याता भर्ती में दूसरे प्रदेश के युवाओं की नियुक्ति पर मचा है बवाल, जांच समिति गठित, प्रकिया पर लगी रोक…

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दूसरे प्रदेश के युवाओं को अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति देने पर बवाल मचा हुआ है. इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं में भारी नाराजगी है. मुद्दा स्थानीय बनाम बाहरी का बन गया है. छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ ने कॉलेजों में हुई नियुक्ति में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है. संघ ने प्राचार्यों पर मनमानीपूर्ण तरीके से नियुक्ति देने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत भी उच्च शिक्षा मंत्री से की है.

मामला तुल पकड़ते देख उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने अतिथि व्याख्याता संघ के पदाधिकारियों से शनिवार को मुलाकात की. मंत्री ने कहा कि स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने जारी भर्ती में प्रकिया में रोक लगाने और पूरे मामले की जाँच कराने का आश्वासन दिया. मंत्री के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने संभागवार जाँच कमेटी गठित कर दिया है. साथ ही जारी भर्ती प्रकिया रोक लगाने का आदेश भी जारी कर दिया है.

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश

इस पूरे मामले में संघ के अध्यक्ष लव वर्मा ने कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग का आदेश समझ से परे है. जाँच समिति प्राचार्यों को शामिल किया गया है. जबकि हमने आरोप लगाया है कि प्राचार्यों की मनमानी के चलते ही छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में कॉलेजों में नियुक्ति दूसरे प्रदेश के युवाओं को दे दी गई. उसे भी स्थगित किया जाना चाहिए. सिर्फ जहाँ अभी भर्ती प्रकिया चल रही है उस पर ही रोक लगाकर छल किया जा रहा है. लव वर्मा कुछ कॉलेजों की सूची भी जारी की है. जिसमें ज्यादातर अतिथि व्खाख्याता दूसरे प्रदेशों से नियुक्त किए गए हैं.

  • Related Posts

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    CG SET ;छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को , दो पालियों में होगी, चप्पल पहनकर आना होगा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (cgssb) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( SET 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर