टी- ट्वेंटी ट्वेंटी के मैच को आकर्षक बनाने के लिए बाउंड्री छोटी कर दिया जाए तो ये निश्चित है कि चौके छक्कों की बरसात होगी और स्कोर बोर्ड तेजी से बदलेगा। सन राईसर्स हैदराबाद की टीम ने 15 अप्रैल 024 को ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो पिछले दो साल से हर टीम के लिए चुनौती बना हुआ है। ये चुनौती है आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक 287 रन बनाने का।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ये रिकॉर्ड बना।
ट्रेविस हेड 102 रन(9×4, 8×6), कार्लसन 67रन(2×4,6×7) अब्दुल समद 37रन, अभिषेक शर्मा 34 रनऔर मक़रम 32रन की मदद से 287/3 रन का कुल जमा स्कोर बना। सन राईसर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने19 चौके और 22 छक्के लगाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के चार गेंदबाजों अपने चार ओवर के कोटे में खूब रन खर्च किए। रीस टोपले 68 रन,विजय कुमार 64 रन, फर्गुसन 52 और यश दयाल 51 रन का व्यक्तिगत योगदान दिया। 15 रन अतिरिक्त बने।
287 रन का पीछा करना आसान नहीं था लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिनेश कार्तिक 83 और डुप्लेसिस 62 की मदद से 262 रन बना सके। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से 24 चौके और 16 छक्के लगाए गए।आईपीएल में 11 ऐसे अवसर आए है जब एक टीम में 250 से अधिक रन बनाए है। सन राईसर्स हैदराबाद ने पांच बार 250 के आंकड़े को पार किया है। केकेआर आरसीबी दो दो बार, पंजाब किंग्स और डेक्कन चार्जर्स ने एक एक बार ढाई सौ रन बनाए है।
इस बार माना जा रहा है कि तीन सौ रन का रिकॉर्ड बनेगा। बताते चले कि एक गेंदबाज के चार ओवर के कोटे में सर्वाधिक 76 रन जाेफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) ने सन राईसर्स हैदराबाद के खिलाफ 2025 के आईपीएल में लुटाए है।
-संजय दुबे-







