IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है, जबकि एक अभी भी लापता है. पश्चिम एशिया की स्थिति पर यहां आयोजित एक अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम आर महाजन ने यह भी कहा, “कल कुवैत में एक हमले में दुर्भाग्यवश एक भारतीय नागरिक की जान चली गई.” हालांकि, उन्होंने इस मौत के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया.

उन्होंने कहा, “हम मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. कुवैत स्थित हमारा दूतावास मृतक के परिवार के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान करने और उनके पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत वापस लाने के लिए समन्वय कर रहा है.”

बीस मार्च को पश्चिम एशिया की स्थिति पर अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में महाजन ने पत्रकारों को बताया था कि विभिन्न घटनाओं में छह भारतीय नागरिकों की जान चली गई है, जबकि एक नागरिक लापता है. उन्होंने सोमवार को अद्यतन जानकारी देते हुए कहा, “दुर्भाग्यवश, विभिन्न घटनाओं में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है और एक भारतीय नागरिक लापता है.”

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने हाल ही में कहा था कि 18 मार्च की घटनाओं के कारण रियाद में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई. मंत्रालय ने यह भी बताया था कि 28 फरवरी से अब तक लगभग 55 लाख यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं.विदेश मंत्रालय ने सोमवार को दोहराया कि वह खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में बदलती स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    TORTOISE; गंजाम में प्रकृति का अद्भुत नज़ारा, रुषिकुल्या बीच पर 2 लाख ऑलिव रिडले कछुओं की सामूहिक नेस्टिंग

    भुबनेश्वर, ओडिशा के गंजाम जिले स्थित रुषिकुल्या समुद्र तट पर इस साल भी ऑलिव रिडले समुद्री कछुओं की दुर्लभ सामूहिक नेस्टिंग (Arribada) देखने को मिली है। ब्रह्मपुर फॉरेस्ट डिवीजन के…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर