IRON;सरिया के बाद अब सीमेंट की कीमतों में बड़ी गिरावट,यही घर बनाने का सही समय

रायपुर, छत्तीसगढ में घर बनाने में इस्‍तेमाल होने वाले सीमेंट और सरिया की कीमतों इनदिनों भारी गिरावट देखी जा रही है। सीमेंट की कीमतें अपनी सालभर पहले की स्थिति में आ गई है। वहीं सरिया के भाव पिछले पांच वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि इसके उलट लाल ईंट और रेत की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

दरअसल, बाजार में मंदी के चलते भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आ गई है। सीमेंट इन दिनों थोक में 250 से 255 रुपये और रिटेल में 270 रुपये तक बिक रही है। इसी प्रकार सरिया की कीमतें और गिरकर फैक्ट्रियों में 49 हजार रुपये प्रति टन और रिटेल में 52 हजार रुपये प्रति टन पहुंच गया है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में तेजी आ सकती है।

पिछले दिनों स्टील उद्योगपतियों द्वारा की जा रही हड़ताल के चलते सरिया की कीमतों में थोड़ी तेजी आई थी, लेकिन बाजार ने इस तेजी को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया और कीमतों में गिरावट आ गई। वहीं बाजार में कमजोर डिमांड को देखते हुए सभी कंपनियों ने सीमेंट के दाम भी कम किए है। बारिश के सीजन को वैसे भी भवन निर्माण सामग्री के लिए आफ सीजन माना जाता है और इस सीजन में कीमतों में गिरावट बनी रहती है। इन दिनों प्रापर्टी की कीमतों में भी स्थिरता है। हालांकि भवन निर्माण सामग्री में रेत की कीमतें आसमान छूने लगी है। जून माह तक 13 से 14 रुपये फीट में मिलने वाली इन दिनों 23 से 24 रुपये फीट बिक रही है। ईंट की कीमतों में थोड़ी सी तेजी बनी हुई है। लाल ईंट इन दिनों 7500 रुपये प्रति एक हजार तक बिक रहा है। वहीं दूसरी ओर फ्लाइएश 4500 रुपये तक उपलब्ध है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर