SCAM; भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में 20 ठिकानों पर EOW का छापा, 43 करोड़ का घोटाला उजागर

0 जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ी, मुआवजा राशि में हेरफेर का आरोप , एसडीएम और तहसीलदार के ठिकानों पर रेड

    रायपुर, भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण में हुए घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार सुबह से करीब 17 से 20 अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ रेड की जा रही है। बताया जा रहा है कि किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर अफसरों और दलालों ने करोड़ों रुपये की बंदरबांट की।

    बताया जा रहा है कि यह रेड रायपुर, दुर्ग, भिलाई, आरंग और अन्य जिलों में की जा रही है। एसीबी और EOW की संयुक्त टीम ने इन ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दस्तावेज़ और प्रमाण जुटाने की कोशिश की है जो भारतमाला प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इस घोटाले की रकम करीब 43 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    मुआवजे की राशि में भी हेरफेर

    विधानसभा में मामला उठने के बाद ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि जमीन अधिग्रहण के नाम पर सरकारी अधिकारियों ने मिलीभगत कर मुआवजे की राशि में भारी हेरफेर की। अब तक कई अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।

    तात्कालिक एसडीएम निर्भय साहू और तहसीलदार शशिकांत कुर्रे के रायपुर स्थित आवासों पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापेमारी की है। इसके अलावा अभनपुर, आरंग, दुर्ग और भिलाई में भी रेड की कार्रवाई जारी है। रेड की जद में एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षक जैसे राजस्व विभाग के कई अधिकारी शामिल हैं।

  1. Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….