RMC; पुलिया निर्माण अधूरा,मलमा गली पर बिखरा पडा,लोगों को पैदल गुजरना भी मुश्किल

रायपुर, नगर निगम द्वारा गुरु गोविंद सिंह वार्ड में वीरेंद्र टेलर के सामने एक छोटा सा पुलिया बनाया गया है जिसका मलमा आज सप्ताह बाद भी हटाया नहीं गया है जिसके कारण आने जाने वाले दो पहिया वाहन धारियों एवं पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी भी रात में किसी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस सड़क पर कारें आती-जाती थी वहां से अब ऑटो भी नहीं निकल पा रहा है जिनके कारण वार्डवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

वार्डवासियों का कहना है कि कल स्वाधीनता दिवस पर प्रभात फेरी भी निकल पाना मुश्किल है। मगर न तो पार्षद को इसकी चिंता है। न ही नगर निगम अधूरे निर्माण कार्य की सुध ले रहा है। ऐसा लगता है कि ठेकेदार अधूरे काम को पूरा करना भूल गया है। अभी लगातार तीन-चार दिन की छुट्टी है। ऐसे में अगले हफ्ते भी मलमा हटा पाना मुश्किल है।

वैसे तो गुरु गोविंद सिंह वार्ड हमेशा से आरक्षित वार्ड के रूप में एक अलग पहचान बनाने वाले वार्ड के रूप में जाना जाता है। यहां चाहे किसी भी पार्टी के पार्षद हो बेहरा और कुर्रे के अलावा कोई अन्य वर्ग से हुआ ही नहीं है, पर यहां की जनता किसी भी पार्टी के पार्षदों से खुश नहीं रह पाते है। एक बार चंद्र बेहरा से वार्ड वासी कुछ संतुष्ट जरूर रहते थे कारण यह कि चन्द्र बेहरा वार्ड के सभी वार्ड वासियों से मिला करते थे। उसके बाद के पार्षदों को तो अधिकांश वार्ड वासी जानते तक नहीं है । कैलाश बेहरा के पहले पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा हुआ करते थे जिसे अपने कार्यकाल से पहले ही पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

बताते है पार्षद कैलाश बेहरा को अधिकांश वार्ड वासी पहचानते ही नहीं है। कारण यह है कि उनका वार्ड में उपस्थिति ही नगण्य है। वार्ड वासी कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर इस बार पहली बार भाजपा के पार्षद को चुना है पर वार्डवासियों का तो कहना है कि सभी पार्षदों से इनका काम काज बेहद धीमा है।

  • Related Posts

    MINING; प्रतिबंध के बाद भी प्रशासन की नाक के नीचे बेखौफ जारी है रेत का अवैध उत्खनन, 10 अक्टूबर से खुलेंगे रेत घाट

    रायपुर, जिले में प्रशासन का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इसकी बानगी देखनी हो तो आरंग के कुरूद स्थित महानदी तट चले आइए। शनिवार देर रात खनिज विभाग…

    MINING; राजधानी में अवैध उत्खनन पर 5 ठेकेदारों पर लगा 2.90 करोड़ का जुर्माना, 7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त

    रायपुर , अवैध उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के मामले में विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात