IWD; राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान’’

 0 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस की पहल

रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाली महिला पत्रकारों का सम्मान कांग्रेस संचार विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, राज्य सभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने शाल एवं मोमेंटो देकर महिला पत्रकार बहनों का सम्मान किया।

राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिला पत्रकार है यह देख कर सुखद आश्चर्य हो रहा है। महिला दिवस पर महिला पत्रकारों के सम्मान की यह परंपरा केवल छत्तीसगढ़ में देखने को मिलती है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती है। महिला पत्रकार देश के सामने एक मिसाल है जो अपनी कर्मठता से समाज की रक्षा करती है। खबरों की दुनिया में अपना मुकाम बनाना बड़ी चुनौती है। जिसका आप सबने सामना किया है। कांग्रेस संचार विभाग को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देती हूं।

रिपोर्टिंग और एंकरिंग दोनों ही स्थानों पर महिलाओं ने अपनी जगह बनाई
इस अवसर पर उद्बोधन देते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को काम करते हुए देख कर सुखद अनुभूति होती है। पहले के जमाने में प्रिंट मीडिया में पूरे रायपुर में तीन-चार महिला पत्रकार ही दिखती थी। यह बड़ी उपलब्धि है कि आज रिपोर्टिंग और एंकरिंग दोनों ही स्थानों पर महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है ।आजादी के समय से पत्रकारिता और पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। आप सबका देश के नवनिर्माण लोकतंत्र को बचाने में बड़ी भूमिका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करना महिलाओं के लिये बड़ी चुनौती है आप सब इस चुनौती को बखूबी निभा रही है। महिला पत्रकार देश के लोकतंत्र को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इन पत्रकारों का सम्मान
कार्यक्रम में पत्रकार ज्योति ठाकुर, सोनल भारद्वाज, शगुप्ता शिरीन, सुप्रिया पांडे, निधि प्रसाद, निशा द्विवेदी, तहसिन नाज, सोमा देवांगन, रजनी ठाकुर, तनु वर्मा, चित्रा पटेल, करिश्मा सोनी, मोनिका दुबे, तृप्ति सोनी, दामिनी बंजारे, रश्मि डोलिया, रसिका पाण्डेय, रिया साहू, अंबिका मिश्रा, किरण नायक, विनय त्रिवेदी, जिज्ञासा चंद्रा, रेखा क्रिस्टाफर, पूनम रितु सेन, शबनम यजमानी, सुधा बाघ, सीमा दुबे, प्राची पांडेय, पुष्पांजली साहू, वर्षा यादव, गुलेश पाल, मनीषा त्रिपाठी, वर्षा नामदेव, प्रियांशा लोजरस, फानिया देवांगन, शुभांगी सिंह, पूजा गुप्ता, आरती बेनिया, अंजली देवांगन, सोना राजपूत, ज्योति राव, रेणु तिवारी, आंकाक्षा दुबे, नेहा श्रीवास्तव, श्वेता शर्मा, शोभा यादव, छाया जायसवाल, श्वेता राय, महिमा पाण्डेय, सुरभि वर्मा, रूची निर्मलकर, साधना पाण्डेय, दिव्या टंडन, शारदा काछी, आहना पुंज, राजश्री थवाईत, पदमा कुलदीप, सारिका श्रीवास्तव, यशी राजे, तान्या देवांगन, पूजा पुजारा, वंशिका शाओके, रश्क गौरी खान, इफत खान, योगिता वाजपेयी, छाया चौधरी, सृष्टि पांडेय, खुशी अंसारी, रिचा सहाय, मुस्कान साहू, वाणी मिश्रा, लिंकी साहू, शिवानी शेरके, हेमा गोस्वामी, नौशिन परविन, कुमुद मिश्रा, सरस्वती गुरंग, मधुमिता पाल, अंकिता शर्मा, रितु अहिरवार, कुसुम बघेल, लेखिका सिन्हा, महिमा वर्मा, शकुंतला तरार, रत्ना पांडेय, सोमा सिंह, सोनाली शर्मा, निवेदिता साहू, अनुराधा गुप्ता, कंचन यादव, लिंकी साहू, अर्चना साहू, श्रुति जांगड़े, दीपांजली साहू, कृतिका त्रिवेदी, सुष्मिता राय, खुशबू ठाकरे, सिमरन मिश्रा, रीमा मिश्रा, रानी कन्नौजे, सुष्मिता श्रीवास्तव, निर्मला भारती, श्रेया घोसले, अनुषा श्रीवास्तव, प्रगति वाजपेयी, अर्पणा संचेती, पल्लवी ठाकुर, करूणा कुर्रे,  का सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता वंदना राजपूत ने किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    INDEPENDENCE DAY; मुख्यमंत्री रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन अनिवार्य

    0 छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश…

    RATHYATRA; रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व- CM साय

    0 राज्यपाल रमेन डेका भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा में हुए शामिल ,पूजा-अर्चना एवं छेरा-पहरा की परंपरा निभाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’