JAIL; शिविर में छोटे अपराध वाले बंदियों को मिली बडी राहत, 369 कैदी रिहा हुए

रायपुर , प्रदेशभर के जेलों में बंद 1,455 बंदी खुले में सांस लेंगे। दरअसल जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में गठित अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर विभिन्न जेलों में बंद पात्र 1,086 कैदियों को जहां जमानत का लाभ दिया, वहीं 369 कैदियों को रिहा किया गया है।

जेल मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर नालसा द्वारा जेलों में बंदियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 18 सितंबर से 20 नवंबर तक एक विशेष अभियान चलाया गया था। अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने इस अभियान को सफल बनाने लगातार बैठकें ली।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष, संबंधित जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जेलर और सचिव ने बैठक कर बंदियों को जमानत पर रिहा करने की अनुशंसा की। इसके बाद 1,455 कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया।

शिविर में 348 कैदियों की रिहाई की गई

प्रदेशभर के जेलों में छोटे अपराध के मामले में सजा काट रहे विचाराधीन बंदियों और सजायाफ्ता कैदियों की आजादी के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण लगातार पहल करता आ रहा है। पिछले दिनों ही रायपुर समेत अन्य जेलों में लगाए गए शिविर में 348 कैदियों की रिहाई की गई थी। रिहा होने वाले इन कैदियों में चोरी, मारपीट, चाकूबाजी, पाकेटमारी, उठाईगिरी समेत अन्य राजीनामा योग्य और छोटी सजा से अधिक समय तक जेल में बंद रहने वाले शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CABINET; छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मिली मंजूरी, तीन IPS अधिकारियों का डिमोशन निरस्त

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026‘‘ को मंजूरी दी गई। वहीं तीन आईपीएस अधिकारियों…

    GOVT; अतिथि शिक्षकों को बकाया मानदेय का भुगतान एकमुश्त होगा,1-1 लाख रु.मिलेंगे,13.81 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान हेतु 13.81 करोड़ (तेरह करोड़ इक्यासी लाख पचास हजार रुपये) की राशि…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…