JANMASHTAMI;साढे सात लाख इनाम वाली दही हाँडी स्पर्धा 27 अगस्त को गुढियारी में

रायपुर, राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में 27 अगस्त को दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और उत्सवों की झलक पेश करता है, और इस बार इसे और भी खास बनाया गया है। विजेताओं को साढे सात लाख रुपये इनाम दिए जएंगे।

उक्त जानकारी देते हुए आयोजक बसंत अग्रवाल ने कल पत्रकारवार्ता में बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से 27 अगस्त को गुढ़ियारी के दही हांडी मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता रखी गई है।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बाबा हंसराज रघुवंशी शामिल होंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी आमंत्रित किया गया है। हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्यप्रदेश से भी गोविंदाओं की टोली हिस्सा लेने पहुंचती है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है।

पिछले साल था साढ़े 5 लाख रुपए का इनाम

पिछले साल आयोजित इस दही हांडी कार्यक्रम में विजेता को साढ़े 5 लाख रुपए का इनाम दिया गया था। इस आयोजन में आयोजन में 25 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया था। इस साल आयोजन समिति ने 2 लाख रुपए इनाम की राशि बढ़ाई है। विजेता टीम को साढ़े 7 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

महिलाओं की टोलियां भी लेगी भाग

मटकी फोड़ के आयोजन में महिलाओं का ग्रुप भी हिस्सा लेगा। आयोजन में दही हांडी के साथ ग्रीस खंबा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को 7 लाख 51 हजार रुपए की इनाम दिया जाएगा।

सभी प्रतिभागियों को मिलेगा 11 हजार का पुरस्कार

सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। सभी टीमों को 11-11 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि सुरक्षा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। फर्स्ट एड की भी व्यवस्था की गई है। लेकिन समिति ने ये साफ किया है कि किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी टीमों की स्वयं की होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AMBEDKAR; नवा रायपुर के अंबेडकर चौक में बाबा साहब की आदमकद कांस्य प्रतिमा का होगा अनावरण

    0 नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंतीरायपुर, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नवा…

    SEMINAR; अ‍धिवक्ता भगवानू नायक का मत- अंबेडकर ने संविधान के साथ ही करोड़ों लोगों की तकदीर लिख दी

    *मुखियार समाज ने मनाया अंबेडकर जयंती रायपुर, मखियार समाज एवं अम्बेडकर संघर्ष समिति द्वारा विगत दिनों वृंदावन हॉल में अम्बेडकर जयंती के पूर्व सामाजिक सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……