KBC 16; एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं नरेशी मीणा, कहा- जीती हुई रकम से कराऊंगी अपना इलाज

नई दिल्ली, टीवी का पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ का 12 अगस्त से आगाज हुआ है. यह शो दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. अब मेकर्स ने ‘केबीसी 16’ का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कंटेस्टेंट के तौर पर नरेशी मीणा नजर आ रही हैं. उन्होंने शो में खुलासा किया कि वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं. खास बात यह है कि नरेशी मीणा इस सीजन में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं.

नरेशी मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली हैं और वह ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही हैं. उन्होंने पैसों के इंतजाम के लिए ‘केबीसी 16’ का हिस्सा बनने का फैसला किया, ताकि वह जीती हुई रकम से अपना इलाज करवा सकें. ‘केबीसी 16’ के प्रोमो में नरेशी मीणा कहती हैं, ‘मुझे ब्रेन ट्यूमर हुआ है सर. मैं खुद को बताती रहती हूं कि कोई टेंशन नहीं है. तुझे कोई बीमारी नहीं हुई है.’

15वें सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट
इसके बाद प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘आपने ये ठान लिया है कि ये धनराशि यहां से जीतकर जाऊंगी, तो इसका इलाज हो सकता है.’ बिग बी खुलासा करते हैं कि नरेशी मीणा शो के इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं, जो 15वें सवाल तक पहुंची हैं. अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘इस सीजन में पहली बार 15वां सवाल, 1 करोड़ रुपये, ये रहा’. वैसे नरेशी मीणा ‘केबीसी 16’ की पहली करोड़पति बनती हैं कि नहीं, ये आज के एपिसोड में पता चल जाएगा.

केबीसी 16’ के लिए छोड़ा आरएएस का एग्जाम
इससे पहले नरेशी मीणा ने टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में शामिल होने के लिए आरएएस का एग्जाम छोड़ दिया. नरेशी मीणा ने बताया, ‘मैंने आरएएस मेन का एग्जाम मिस कर दिया. 20 और 21 जुलाई को मेरा आरएएस मेन एग्जाम था. मेरा जयपुर में सेंटर आया था. वो एग्जाम 2 दिन होते हैं, क्योंकि लिखना होता है, 4 पेपर होते हैं. तो मुझे लगा कि एक दिन पहले जाना पड़ता है, फिर आने-जाने में 3-4 दिन लग जाते. तो मैंने सोचा कि इस बार केबीसी को देते हैं अपना पूरा टाइम. तो मैंने अपना आरएएस का मेन एग्जाम छोड़ दिया.’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOVE;प्यार का कोई मजहब नहीं, मुस्लिम महिला जेलर ने पूर्व कैदी से रचाई शादी, बजरंग दल ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज

     केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ मुस्लिम महिला सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून ने हिंदू युवक धर्मेंद्र सिंह से प्रेम विवाह कर भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश की है। जेल…

    HARI KIRTAN; अष्टपहरी नामयज्ञ संकीर्तन राजधानी रायपुर में 9 एवं 10 मई को,कलश यात्रा 8 को निकलेगी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आगामी 9 और 10 मई को अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन का अनुष्ठान किया जा रहा है। श्री जगन्नाथ…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…