JIO;जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान,बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, रोज के लिए कौन सा सबसे अच्छा?

नईदिल्ली, अगर आप फोन पर इंटरनेट कम चलाते हैं और ज्यादातर कॉल या SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए चार सस्ते विकल्प रखे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर ‘TRAI मैंडेटेड पैक’ वाले हिस्से में 147, 177, 196 और 197 रुपये के प्लान दिख रहे हैं। इन सभी में अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं, लेकिन मोबाइल डेटा बिल्कुल नहीं मिलता। आइए जानते हैं कंपनी ने कौन से सस्ते ऑप्शन दिए हैं

अब ये चार तरह के रीचार्च भी कर सकते हैं यूजर्स

  • ₹147 का प्लान:22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS।
  • ₹177 का प्लान:28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS।
  • ₹196 का प्लान:30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS।
  • ₹197 का प्लान:एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS।

147 या 177 कौन सा प्लान पड़ेगा सस्ता?

147 रुपये का प्लान जेब पर सबसे हल्का पड़ता है, पर उसकी वैधता सिर्फ 22 दिन की है। अगर आप 30 रुपये और खर्च कर 177 रुपये वाला प्लान लें, तो छह दिन ज्यादा मिलते हैं, यानी ये प्लान कुल 28 दिन के लिए मिल जाएगा। हिसाब लगाएं तो 177 रुपये वाले प्लान में रोज का खर्च करीब 6.32 रुपये आता है, जबकि 147 रुपये वाले में यह 6.68 रुपये बैठता है। मतलब रिचार्ज की रकम 147 वाले की कम है, पर रोज के हिसाब से 177 वाला सस्ता है।

196 और 197 रुपये में बस एक रुपये का फर्क

इन दोनों में फायदे एक जैसे हैं, फर्क सिर्फ रिचार्ज के चक्र का है। 196 रुपये वाला प्लान पूरे 30 दिन चलता है। 197 रुपये वाला कैलेंडर महीने के हिसाब से चलता है, यानी हर महीने उसी तारीख को रिचार्ज कराना होगा। मान लीजिए आपने 5 नवंबर को रिचार्ज कराया, तो अगला रिचार्ज 5 दिसंबर को पड़ेगा। अगर अगले महीने में वह तारीख ही न हो, तो रिचार्ज उस महीने की आखिरी तारीख को होगा। जिन्हें महीने की तय तारीख याद रखना आसान लगता है, उनके लिए यह प्लान सुविधाजनक रहेगा।

एयरटेल के प्लान से कैसे है अलग?

एयरटेल के पास भी ऐसे तीन प्लान हैं: 28 दिन के लिए 185 रुपये, 30 दिन के लिए 203 रुपये और एक महीने के लिए 206 रुपये। इनमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं, डेटा नहीं। इस हिसाब से जियो के बराबर वैधता वाले प्लान थोड़े सस्ते हैं। 28 दिन वाला 8 रुपये, 30 दिन वाला 7 रुपये और महीने वाला 9 रुपये कम है। इसके अलावा जियो 22 दिन का 147 रुपये वाला प्लान भी देता है, जो एयरटेल की लिस्ट में नहीं है।

लंबी वैधता चाहिए तो कौन सा रिचार्ज करें?

जिन्हें बार-बार रिचार्ज की झंझट नहीं चाहिए, उनके लिए जियो के 448 रुपये 84 दिन और 1748 रुपये 336 दिन वाले वॉइस-SMS प्लान पहले की तरह उपलब्ध हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश