JOB; दसवीं पास युवतियों को मल्टीनेशनल कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब गारंटी, 21 जनवरी से तीन दिनी स्क्रीनिंग-सेमीनार

0 पूरी तरह निःशुल्क 18 महीने का आवासीय प्रशिक्षण, कोडिंग-डीकोडिंग का मिलेगा प्रशिक्षण, 21, 22, 23 जनवरी को तीन विकासखण्ड मुख्यालयों में स्क्रीनिंग-सेमीनार
रायपुर, दसवीं कक्षा पास युवतियों-महिलाओं के लिए अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब गारंटी का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इसके लिए इन युवतियों-महिलाओं को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय प्रशिक्षण लेना होगा। जिला प्रशासन और नव गुरूकूल संस्था द्वारा इस 18 महीने के निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए इच्छुक युवतियों-महिलाओं का चयन किया जा रहा है। इसके लिए 21 जनवरी को अभनपुर जनपद पंचायक कार्यालय में, 22 जनवरी को धरसींवा और 23 जनवरी को तिल्दा जनपद पंचायत में स्क्रीनिंग-सेमीनार होंगे। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इसके लिए जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। डॉ. सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में युवतियों-महिलाओं से इस सेमीनार में उपस्थित रहकर मल्टीनेशन कंपनी में जॉब गारंटी के अवसर का लाभ उठाने की भी अपील की है।

रायपुर जिला प्रशासन द्वारा स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग के रूप में फुंडहर स्थित वुमेन हॉस्टल में आवासीय कोडिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत न्यूनतम दसवीं कक्षा पास युवतियों-महिलाओं को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए ग्यारहवीं, बारहवीं की सभी विषयों या संकायों की छात्राएं भी आवेदन कर सकती है। बीए, बीएससी, बीटेक, बीसीए की छात्राएं भी इस सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स में शामिल हो सकती है। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर युवतियों-महिलाओं को अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब की गारंटी रहेगी। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय होगा। 18 महीने का यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन से सहयोग से नव गुरूकुल संस्था द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने वाली छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थिंयों को इंग्लिश कम्यूनिकेशन और लीडरशिप भी सिखाई जाएगी।

योग्य प्रशिक्षणार्थिंयों के चयन के लिए 21 जनवरी को अभनपुर, 22 जनवरी को धरसींवा एवं 23 जनवरी को तिल्दा विकासखंड मुख्यालय में सेमीनार एवं स्क्रिनिंग होगी। इच्छुक युवतियों-महिलाओं को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी और दोपहर साढ़े बारह बजे से स्क्रिनिंग परीक्षा होगी। 45 मिनट की इस परीक्षा में कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं तक के स्तर के अंग्रेजी एवं गणित विषय के बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा में सफल युवतियों-महिलाओं को निःशुल्क आवासीय कोडिंग- सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर