JOBS; 338 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला 8 जुलाई को, 10वीं से स्नातक की डिग्री

रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 08 जुलाई 2026 को शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्रा.लि., टक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन्स प्रा.लि., डब्ल्यूआईओ एनर्जी प्रा.लि., यूनीक सॉल्यूशन प्रा.लि. कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.बी.ए., डिप्लोमा इन कंप्यूटर आदि के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 338 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को “छत्तीसगढ़ रोजगार एप” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

रोजगार मेले में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। रिक्तियों, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in अथवा जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS; राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 5 हजार युवाओं का अंतिम चयन, सीएम साय ने चयनित युवाओं को दिया ऑफर लेटर

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर कौशल प्रशिक्षण और उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की…

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा