नईदिल्ली, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग/स्टैटिक्स के बीटेक/एमटेक छात्रों के लिए गूगल में काम करने का मौका है. गूगल स्टूडेंट रिसर्च प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके लिए कल, 31 मार्च को आवेदन की अंतिम तिथि है. फॉर्म गूगल करियर वेबसाइट पर जाकर भरना है. जो छात्र आवेदन करेंगे, उन्हें गूगल की विभिन्न रिसर्च टीमों- जिनमें गूगल डीपमाइंड, गूगल रिसर्च और गूगल क्लाउड आदि के साथ इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा.
चुने गए छात्रों की ज़िम्मेदारी, वास्तविक दुनिया की बड़े पैमाने की समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए रिसर्च करनी होगी. यह इंटर्नशिप प्रोजेक्ट बेस्ड होगी. जिसकी अवधि 12 से 24 सप्ताह होगी. यह इंटर्नशिप ऑनलाइट/हाईब्रिड/कभी-कभी रिमोट मोड में होती है.
जरूरी न्यूनतम योग्यता
छात्रों को कंप्यूटर साइंस, भाषा विज्ञान, सांख्यकी, बायोस्टैटिस्टिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, ऑपरेशन्स रिसर्च, इकोनॉमिक्स या नेचुरल साइंस में बैचलर, मास्टर्स या पीएचडी डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर साइंस के कम से कम एक फील्ड में अनुभव भी जरूरी है. जैसे कि नेचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग, ह्यूमन-कम कंप्यूटर इंटरैक्शन, कंप्यूटर विजन, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, ऑप्टिमाइजेशन के एल्गोरिदमिक बेस, क्वांटम इन्फॉर्मेशन सांइस, डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, या संबंधित क्षेत्र.
प्रेफर्ड क्वालिफिकेशन
जो छात्र किसी पूर्णकालिक डिग्री प्रोग्राम में नामांकित हैं और इंटर्नशिप पूरी करने के बाद अपनी पढ़ाई पर लौट रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. जिन उम्मीदवारों के पास रिसर्च कम्युनिटीज में योगदान का अनुभव है-जिसमें प्रमुख सम्मेलनों या पत्रिकाओं में रिसर्च पेपर प्रकाशित करना शामिल है, उन्हें वरीयता दी जाएगी.
इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड
गूगल स्टूडेंट रिसर्च प्रोग्राम 2026 एक पेड रिसर्च इंटर्नशिप है. यह स्टाइपेंड देशों के हिसाब से भिन्न-भिन्न हो सकती है. जैसे कि भारत में पीएचडी स्टूडेंट्स के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये है. इसके साथ में हाउसिंग अलाउंस, ट्रैवल सपोर्ट, फ्री मील, नेटवर्किंग+मेंबरशिप जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं.





