PADDY; जय अम्बे राइस मिल तेन्दूकोना में 12,887 बोरा धान कम मिला, 230 कट्टा धान जप्त

0 अवैध धान परिवहन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई तथा राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कार्य सतत जारी है। इसी क्रम में बीती रात एवं आज जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन कार्रवाई कर 230 कट्टा धान जप्त किया गया।

सरायपाली विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा कैदवा नवागढ़ क्षेत्र में माज़दा वाहन से परिवहन किए जा रहे 80 बोरे धान को पकड़कर कार्रवाई की गई तथा धान जब्त कर संबंधित थाना के सुपुर्द किया गया।

वहीं बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर शुभम देव के नेतृत्व में जय अम्बे राइस मिल, तेन्दूकोना का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 12,887 बोरा धान कम पाया गया। मामले की जांच जारी है। इसी क्रम में तेन्दूकोना में 80 कट्टा धान जब्त कर तेन्दूकोना थाना के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम चनाट में अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए 70 पैकेट धान पकड़े गए, जिस पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    FARMING; रबी अभियान 2026 के लिए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू, कृषि मंत्री नेताम 29 सितंबर को होंगे शामिल

    रायपुर, रबी अभियान 2026 की तैयारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए ’’राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन’’ का आयोजन 28 और 29 सितंबर को नई दिल्ली स्थित…

    IGKV; तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ आज, देश भर के 1500 से अधिक युवा कान्क्लेव में शामिल होंगे

    0 सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण भी होगा रायपुर, छत्तीसगढ़ के युवाओं में नवचार, उद्यमिता विकास एवं प्रौद्योगिकी के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर