T20; इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान,जानें कौन अंदर कौन बाहर

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंंड के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया. टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है जबकि उप कप्तान की जिम्मेदारी ऑलराउंडर अक्षर पटेल संभालेंगे. सीरीज का पहला टी20 मैच 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.

 

इंग्‍लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए शनिवार को बीसीसीआई ने 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान किया। टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी और आखिरी मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की वापसी हुई है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को टीम में मौका नहीं मिला है।

शमी की वापसी

तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी आखिरी बार वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद करीब 1 साल से ज्‍यादा समय से वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे। उन्‍होंने टखने की सर्जरी कराने के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी। हाल ही में लाला ने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में अपने आप को साबित किया था। हालांकि, घुटने में हल्‍की सूजन के चलते वह बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में जगह नहीं बना पाए थे।

ऋषभ पंत को नहीं मिला मौका

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 टीम में विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। भारतीय टीम में 2 विकेटकीपर संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया है। पंत हाल ही में बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। इस बात की ज्‍यादा संभावना है कि वनडे सीरीज में पंत की वापसी हो सकती है।

नीतीश रेड्डी को मिला मौका

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 टीम में नीतीश रेड्डी को भी जगह दी गई है। रेड्डी ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में शतक लगाया था। मेलबर्न टेस्‍ट में उन्‍होंने 114 रन की पारी खेली थी। उन्‍होंने 5 टेस्‍ट में 298 रन बनाने के साथ ही 5 विकेट भी लिए थे।

अक्षर पटेल को बड़ी जिम्‍मेदारी

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 टीम में अक्षर पटेल को बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है। 5 टी20 मैचों की सीरीज में अक्षर पटेल को उपकप्‍तान नियुक्‍त किया गया है।

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती