CBSE;सीबीएसई ने सीधे प्रवेश और विषय में बदलाव की अंतिम तिथि की जारी,आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

नई दिल्ली, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए सीधे प्रवेश करने और विषय में बदलाव की तिथि की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। जो उम्मीदवार सीधे प्रवेश या विषय में बदलाव के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे प्रवेश या विषय में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें, अन्यथा देरी होने पर सीबीएसई की ओर से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

2 सितंबर तक कम्पाइल करके भेजना होगा

सीबीएसई की आधिकारिक अधिसूचना के तहत सभी स्कूलों को रिकॉर्ड तैयार करके सभी दस्तावेजों की सूची को 02 सितंबर, 2025 तक कम्पाइल करके रीजनल ऑफिस भेजना होगा। जिसके बाद रीजनल ऑफिस भेजे गए सभी दस्तावेजों की सूची के संबंध में अंतिम रूप से 15 सितंबर, 2025 तक अपनी स्वीकृति देगा।

31 अगस्त के बाद किसे मिलेगा प्रवेश

सीबीएसई की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर किसी छात्र के अभिभावक सरकारी नौकरी में ट्रांसफर होते हैं, तो स्कूल द्वारा उस छात्र की जानकारी 31 अगस्त के दो दिन बाद भी भेजी जा सकती है।

जरूरी दिशा निर्देश 

जो छात्र सीधे प्रवेश या विषय में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं, तो उन्हें सलाह दी जाती है कि उनके पास आवेदन जमा करने का समय बहुत ही कम है। इसलिए तय तिथि से पहले सीधे प्रवेश या विषय में बदलाव के लिए आवेदन पूरा कर लें। साथ ही स्कूल में जमा किए गए दस्तावेजों की एक कॉपी अपने पास भी रखें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो। 

  • Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’